Candidate Death in Agra: आगरा में प्रधान पद प्रत्याशी कोरोना से हारे, चुनाव में जीते

Candidate Death in Agra खंदौली ब्लाक की कुबेरपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी जसवीर सिंह 202 मतों से विजयी हुए। तीन दिन पहले ही दुनिया को कह दिया अलविदा। फतेहपुर सीकरी की रसूलपुर ग्राम पंचायत से बाबूलाल फौजी विजयी हुए। छह दिन पहले कोरोना से मौत।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 05:22 PM (IST)
Candidate Death in Agra: आगरा में प्रधान पद प्रत्याशी कोरोना से हारे, चुनाव में जीते
दोनों ही प्रत्याशी प्रधान पद के थे। कोरोना के चलते तीन और छह दिन पहले मौत।

आगरा, जागरण संवाददाता। चुनाव में विजयी हुए दो प्रत्याशी परिणाम आने से कुछ दिन पहले ही कोरोना से जूझते हुए जिंदगी की जंग हार गए। दोनों ही अपनी मेहनत का परिणाम नहीं देख पाए। एक की मतगणना से छह दिन पहले और दूसरे की तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई।

खंदौली ब्लाक की कुबेरपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी जसवीर सिंह 202 मतों से विजयी हुए। सोमवार को उनकी ग्राम पंचायत की वोटों की गिनती हुई। जबकि तीन दिन पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। वह कोरोना संक्रमित थे। प्रधान पद के चुनाव में तो उन्हें जीत मिल गई लेकिन कोरोना से हार गए थे। एक दिन पहले यानि रविवार को फतेहपुर सीकरी की रसूलपुर ग्राम पंचायत से बाबूलाल फौजी विजयी हुए थे। जबकि उनकी भी छह दिन पहले कोरोना के चलते मृत्यु हो चुकी है।बताया कि पिछले दिनों बाबूलाल की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। इलाज भी कराया लेकिन 25 अप्रैल को उनका निधन हो गया। भारतीय सेना से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के फतेहपुर सीकरी स्थित विद्युत केंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में सेवाएं दी थीं। दिसंबर 2020 को ये नौकरी भी छोड़ दी। इसके बाद प्रधानी के चुनाव का पर्चा दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों ने प्रधान पद के चुनाव के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। चुनाव प्रचार के लिए दिन देखा था, न रात। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ की भी चिंता नहीं की थी। इसी का परिणाम रहा कि दोनों प्रत्याशियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया।

chat bot
आपका साथी