वेंटीलेटर पर पत्नी, पति के खिलाफ मुकदमा

क्रूरता के बाद गुपचुप अस्पताल में भर्ती कर दी थी विवाहिता अस्पताल से पुलिस को सूचना मिलने पर खुला मामला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:30 PM (IST)
वेंटीलेटर पर पत्नी, पति के खिलाफ मुकदमा
वेंटीलेटर पर पत्नी, पति के खिलाफ मुकदमा

आगरा, जागरण संवाददाता। विवाहिता से क्रूरता के बाद पति ने गुपचुप तरीके से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अभी वह वेंटीलेटर पर है। कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मगर, उसकी हालत देखकर क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। उधर, अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना मिलने के बाद मायके वालों ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इरादतनगर निवासी खुशबू त्यागी की शादी चार वर्ष पहले जी ब्लाक कमला नगर निवासी भगवती त्यागी के साथ हुई थी। सोमवार को खुशबू को पति ने कमला नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। दूसरे दिन भी खुशबू की हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने मेडिकल परीक्षण किया तो उनके शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर को कई जगह जलाया भी गया है। पुलिस को आशंका है कि उन्हें कई दिन से खाना नहीं दिया गया। उनका हीमोग्लोबिन भी कम ही रह गया था। सोमवार देर रात खुशबू के स्वजन इरादतनगर से आ गए। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि खुशबू के ताऊ हरिकेश ने पति भगवती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खुशबू की हालत कैसे बिगड़ी? इस बारे में पति कुछ नहीं बता रहा है। बस यही कहा कि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी