Agra Lucknow Expressway पर ITBP जवान की पत्‍नी की संदिग्‍ध हालत में मौत Agra News

आईटीबीपी में सैन्‍यकर्मी है फीरोजाबाद निवासी संजय। मृतका रुचि के स्‍वजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 02:37 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:54 PM (IST)
Agra Lucknow Expressway पर ITBP जवान की पत्‍नी की संदिग्‍ध हालत में मौत Agra News
Agra Lucknow Expressway पर ITBP जवान की पत्‍नी की संदिग्‍ध हालत में मौत Agra News

आगरा, जेएनएन। इंडियन तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान की पत्नी की की आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर संदिग्‍ध हालत में मौत हाेे गई है। जवान ने जो पत्‍नी के मौत की कहानी बताई है उसे ससुरालीजन शक की नजर से देख रहे हैं। विवाहिता के स्‍वजनों ने हत्‍या का आरोप लगाया है।

फीरोजाबाद में पचोखरा के गांव जारखी, नगला खंगर निवासी संजय वर्तमान में लद्दाख में तैनात है। संजय और रुचि की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के दो बच्‍चे हैं। जवान दीपावली की छुट्टी में घर आया हुआ था। संजय के अनुसार मंगलवार को वह अपनी पत्‍नी रुचि और दो बच्‍चों के साथ आगरा ताजमहल देखने के लिए गया था। आगरा में खाना खाने के बाद रात में ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होकर वे लौट रहे थे। रुचि की साड़ी फंसने के कारण कार का गेट ठीक तरह बंद नहीं हो पाया था। टोल प्लाजा के पास चलती कार का गेट अचानक खुल गया और रुचि गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौत हो गयी। शव लेकर देर रात वह घर पहुंचा और मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों की शिकायत पर रात दो बजे नगला खंगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मायके वालों ने उत्पीडन और हत्‍या का आरोप लगाए है।  

chat bot
आपका साथी