आगरा में पंचायत में तीन बार राजीनामा करके ले गया शौहर, चौथी बार साथ जाने को बीवी ने रख दी ये शर्त

छह साल पहले हुआ था निकाह। दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहा था शौहर। दो साल पहले मारपीटर करके बेहोशी की हालत में फेंका था घर के बाहर। पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती बीवी ने दर्ज कराया था मुकदमा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:57 PM (IST)
आगरा में पंचायत में तीन बार राजीनामा करके ले गया शौहर, चौथी बार साथ जाने को बीवी ने रख दी ये शर्त
महिला ने एसएसपी के यहां आरोपत शौहर के खिलाफ शिकायत की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शौहर ने बीवी को मोम की गुड़िया समझ लिया। उसे हर बार मारता-पीटता और घर से निकाल देता। चार बार घर से निकालने के बाद उसे हर बार मामला बिरादरी की पंचायत में लेकर जाता। वहां बीवी और उसके स्वजन से वादा करके अपने साथ ले जाता था। दो साल पहले बीवी को बुरी तरह पीटा, बेहोशी की हालत में घर के बाहर डाल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मामला कोर्ट में पहुंचने पर शौहर एक बार फिर बिरादरी की पंचायत बुलाकर उसमें राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। बीवी को घर बुलाने के लिए मुकदमा वापस लेन की शर्त रख दी।मगर, इस बार वीबी ने भी समझदारी दिखाई। शौहर से दो टूक कह दिया कि वह मुकदमा वापस नहीं लेगी। कुछ दिन बतौर ट्रायल शौहर के साथ रहेगी, यदि उसका व्यवहार समझ में आएगा, पति में उसके प्रति कोई सकारात्मक बदलाव दिखेगा। इसके बाद ही अपनी शिकायत वापस लेगी। महिला ने एसएसपी के यहां आरोपत शौहर के खिलाफ शिकायत की है।

मामला मंटोला क्षेत्र की रहने वाली युवती का है। युवती ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सदर निवासी युवक से हुई थी शौहर का डेयरी का काम है। शादी के कुछ दिन बाद से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जबकि स्वजन ने 20 लाख रुपये में शादी में खर्च कए थे। इसके बावजूद शौहर और ससुराल वाले और दहेज की मांग कर रहे थे। उसने मना किया तो तीन साल पहले मारपीट करके घर से निकाल दिया।इसके बाद बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें शौहर ने दोबारा परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया। उसे अपने साथ घर ले गया।

मगर, कुछ ही महीने बाद शौहर ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इस बार भी दहेज के लिए घर से निकाल दिया।इसके बाद एक बार फिर बिरादरी की पंचायत बुलाई गई। शौहर दोबारा परेशान नहीं करने का भरोसा देकर ले गया था। इस तरह शौहर उसे चार बजे बिरादरी की पंचायत में मामला सुलझाने का भरोसा देकर ले गया था। दो वर्ष पहले शौहर ने उसे बुरी तरह पीटने के बाद बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सही होने के बाद उसने शौहर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया इस बार उसने शौहर के साथ जाने से मना कर दिया। मामला अब कोर्ट में चल रहा है।

शौहर अब फिर से राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। उसने बिरादरी की पंचायत के माध्यम से राजीनामा करके जाने से मना कर दिया।उधर,पति ने भी अब शर्त रख दी है कि वह जब तक मुकदमा वापस नहीं लेती। वह उसे अपने साथ लेकर नहीं जाएगा। मगर, शौहर का दांव इस पर उल्टा पड़ गया। बीवी ने शर्त रख दी कि वह कम से कम छह महीने उसके साथ रहेगी। उसके रवैये मे यदि बदलाव आया होगा तो साथ जाएगी। इस बार पंचायत बिरादगी की नहीं बल्कि पुलिस के माध्मय से जाना चाहती है। इसे लेकर पीड़िता ने एसएसपी के यहां शौहर द्वारा फोन पर धमकी देने की शिकायत की। 

chat bot
आपका साथी