वीकेंड पर ताजमहल के दीदार को उमड़ा पर्यटकों का हुजूम

तीस हजार के अधिक लोगों ने देखा ताज, दोपहर बाद पूर्वी व पश्चिमी गेट पर लगी लंबी लाइन, टिकट व्यवस्था से मुख्य मकबरे पर पहले की अपेक्षा कम हो रही भीड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 06:00 AM (IST)
वीकेंड पर ताजमहल के दीदार को उमड़ा पर्यटकों का हुजूम
वीकेंड पर ताजमहल के दीदार को उमड़ा पर्यटकों का हुजूम

आगरा, जागरण संवाददाता। पर्यटन सीजन में ताजमहल गुलजार रहने लगा है। वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी ताज पर दोपहर बाद प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लगीं। दिनभर में 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया। हालांकि कई बुजुर्ग लोग यहां भीड़ अधिक होने के चलते मायूस होकर लौट गए।

पर्यटन के लिहाज से यह समय सबसे बेहतर है। इस दौरान ताज पर देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। रविवार को ताज पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर 11 बजे तक ताज के पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा और पूर्वी गेट पर पर्यटकों की लाइन पाठक प्रेस तक पहुंच गई। इससे पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश को इंतजार करना पड़ा। ताज में मुख्य मकबरे के लिए नई टिकट व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकांश पर्यटकों ने ताज के बाहर ही मुख्य मकबरे के लिए टिकट खरीद लिया। जो पर्यटन सामान्य टिकट लेकर ताज देखने पहुंचे वह भी मुख्य मकबरे के दीदार के खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने चमेली फर्श के नजदीक बने अतिरिक्त टिकट काउंटर से ताज के मुख्य मकबरे के लिए टिकट खरीदे।

मुख्य स्मारक से छटने लगी पर्यटकों की भीड़

टिकट व्यवस्था लागू होने के बाद अब मुख्य मकबरे पर सीमित संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पहले की अपेक्षा वहीं पर्यटकों की संख्या एक चौथाई तक हो गई है। इससे पर्यटकों को मुख्य मकबरे के दीदार में आने वाली परेशानी दूर हो गई हैं।

ताज पर जारी हुए टिकट की स्थिति

पर्यटक, टिकट

भारतीय, 26435

विदेशी, 2751

सार्क, 461

कुल, 29647

(नोट-इनमें ऑनलाइन टिकट बिक्री के आंकड़े शामिल नहीं हैं।)

chat bot
आपका साथी