मौसम का बदला मिजाज, दिन हल्‍का गर्म तो रात होने लगीं अब ठंडी Agra News

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंचा। बादलों के छाए रहने से हवा ठंडी रहने से शाम हो रहीं अब सुहानी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 12:39 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 02:37 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, दिन हल्‍का गर्म तो रात होने लगीं अब ठंडी Agra News
मौसम का बदला मिजाज, दिन हल्‍का गर्म तो रात होने लगीं अब ठंडी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सितम्‍बर का महीना आधा बीत चला। अब मौसम भी करवट ले रहा है। हल्‍की ही सही पर देर रात तक चली बारिश ने शामें सुहानी और रातें ठंडी कर दी हैं। दोपहर में जरूर धूप थोड़ा परेशान कर रही है। आसार इस बार सर्दी के जल्‍दी दस्‍तक देने के बन रहे हैं। इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है।

गुरुवार सुबह कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे, नौ बजे के बाद हल्‍की धूप निकली लेकिन हवा में ठंडक बरकरार रहने से मौसम सुहाना ही बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते तापमान में ज्‍यादा तेजी दर्ज नहीं हो रही। इससे पहले बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था। गर्मी और उमस से राहत रही थी, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री रहा। अधिकतम आद्र्रता 90 फीसद दर्ज की गई।

3.2 एमएम दर्ज की गई बारिश

पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 3.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं, 23 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी