Monsoon in Agra: आगरा में डूब गईं सड़कें, बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

Monsoon in Agra देहात में भी हाल बेहाल चंबल नदी उफान पर। आगरा में मंगलवार से ही मानसून की बारिश हो रही है। तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी हुई बुधवार को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:02 PM (IST)
Monsoon in Agra: आगरा में डूब गईं सड़कें, बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
आगरा में मंगलवार से ही मानसून की बारिश हो रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी लेकिन सड़कों पर जलभराव से मुसीबत खड़ी हो गई। देहात में बारिश कहर बनकर गिरी। कई सड़कों पर जलभराव से जाम लग गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा। शहर की कई कालोन‍ियों व राजा की मंडी समेत प्रमुख बाजारों मेें पानी भरने से लोेगों को परेशानी का सामना करना पडा। चंबल नदी उफान पर आने की सूचना पर एसडीएम बाह ने जल स्तर का जायजा ल‍िया। उन्‍होंंने चम्बल के सीमावर्ती गावो में अलर्ट क‍िया।

आगरा में मंगलवार से ही मानसून की बारिश हो रही है। तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी हुई, बुधवार को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है और तापमान में गिरावट आ गई है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 10.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। आगरा में बुधवार सुबह 10 बजे के बाद तेज बारिश होने लगी है। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया है। सडकों से लेकर कॉलोनी में जलभराव है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है,लोग अपने घर पर ही बदले मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो अगस्त तक मानसून की बारिश होगी, इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

ताजमहल में सैलानियों की संख्या

बार‍िश के कारण ताजमहल के दीदार के लिए सैलानियों की संख्या में घट गई है। मंगलवार को ताजमहल पर 8109 सैलानी आए। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक ताजमहल पर दोपहर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेक‍िन बुधवार को ऐसा नही हुआ। ताजमहल के आसपास सन्‍नाटा सा पसरा नजर आया।

यहां भरा पानी

नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल बारिश ने ही खोल दी। शहर में बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। अर्जुन नगर, ईदगाह, ग्वालियर रोड हाइवे, सेवला, रोहता, टेढ़ी बगिया, गुरू तेग बहादुर कालोनी, सुभाष नगर, अलबतिया रोड, आजमपाड़ा, कैलाशपुरी रोड, मदिया कटरा रोड, बिल्लोचपुरा, आवास विकास कॉलोनी, मुगल रोड, शाहगंज, दौरेठा, अवधपुरी की सड़कों पर पानी भर गया। बाजारो का हाल भी बेहाल है। 

chat bot
आपका साथी