अंडरपाथ-वे से निकलवाया पानी, लोग बोले-शुक्रिया जागरण

बरहन के नगला गोल में घुटनों तक जलभराव के दौरान चली गई थी महिला की जान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:20 AM (IST)
अंडरपाथ-वे से निकलवाया पानी, लोग बोले-शुक्रिया जागरण
अंडरपाथ-वे से निकलवाया पानी, लोग बोले-शुक्रिया जागरण

जागरण टीम, आगरा। अंडरपाथ-वे के जलभराव से महिला की जान चली जाने के 48 घंटे बाद जिम्मेदारों की आंखें खुलीं। गुरुवार दोपहर को रेलवे अधिकारियों ने अंडरपाथ-वे में दो पंपसेट लगवाकर पानी निकलवाया। देरशाम तक यहां से पानी निकलवा दिया गया। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को राहत मिली है। उन्होंने जागरण का शुक्रिया अदा किया।

एत्मादपुर-बरहन मार्ग स्थित नगला गोल में बने इस अंडरपाथ-वे में बारिश के दिनों में पांच-छह फीट तक पानी भर जाता है। बीते मंगलवार को घुटनों तक जलभराव के दौरान राजकुमारी पत्‍‌नी मुन्नीलाल निवासी नंद नगरिया, मांट, मथुरा की दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पार करते समय बोधगया एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इस समाचार को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गुरुवार को खबर की जानकारी रेलवे अधिकारियों को हुई तो उन्होंने डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर) अधिकारियों को अंडरपाथ-वे से पानी निकलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर 12 बजे ट्रैक्टरों से पंपसेट के जरिये पानी निकलवाया गया। अंडरपाथ-वे से पानी निकलने पर क्षेत्रीय ग्रामीणमणिकांत त्यागी, मनोज त्यागी, कृष्णकांत, दीपाली कुमार, रिकू कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, रामेश्वर, विजय कुमार, सौरभ बघेल, प्रशांत सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, धर्मवीर, संजय आदि ने दैनिक जागरण को शुक्रिया कहा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाने को भटक रहे वाहन चालक

जागरण टीम, आगरा। आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर संकेतक नहीं होने के कारण वाहन चालक भटक रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे के अधिकारियों को संकेतक लगाने चाहिए ताकि वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ सकें।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुबेरपुर के पास (दिल्ली-आगरा हाईवे) किलोमीटर 208.3 और 1260.5 किलोमीटर (आगरा-दिल्ली हाईवे) पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए कोई भी संकेतक नहीं है। इसके चलते दिल्ली से फीरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन एत्मादपुर और फीरोजाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन शहर में घुस जाते हैं। लोगों से पूछने पर पता चलता है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित इनररिग रोड निकल गया। इससे उन्हें परेशान होना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी