जैतपुर बाजार में हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे लोग

लोगों को खरीद कर पीना पड़ रहा है पानी वादा करने के बाद प्रधान ने नहीं ली सुध

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 06:15 AM (IST)
जैतपुर बाजार में हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे लोग
जैतपुर बाजार में हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे लोग

जागरण टीम, आगरा। बाह के जैतपुर बाजार में अधिकांश हैंडपंप शोपीस बन कर रह गए हैं। मुख्यमार्ग पर लगे हैंडपंप खराब है। यहां के बाजार से आसपास के 50 गांव के अलावा एमपी व फीरोजाबाद जिले तक के लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। कस्बा में पेयजल व्यवस्था न होने पर उन्हें मजबूरन पानी की बोतल या पाउच खरीदने पड़ते हैं। टंकी की सप्लाई से यहां के रहने वालों का तो काम चल जाता है, लेकिन राहगीर और खरीदारी करने आने वालों को परेशानी होती है। समस्या के हल का वादा करने वाले ग्राम प्रधान भी सुध नहीं ले रहे हैं। बाजार में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब होने के कारण बाजार आने वालों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। प्यास बुझाने के लिए उन्हें पैसों से पानी खरीद कर पानी पड़ रहा है।

घनश्याम भारतीय, संस्थापक, टीम भारतीय घरेलू सामान के लिए जैतपुर बाजार जाना पड़ता है। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए या तो घर से पानी साथ लाना पड़ता है या फिर खरीदना पड़ता है।

प्रवीण भारतीय, ग्रामीण कस्बे में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे यहंा खरीदारी करने आने वालों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है।

राम सुंदर शर्मा, ग्रामीण

बाजार में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। पहले प्याऊ लगाई थी। कोरोना संक्रमण के चलते वह भी संभव नहीं हो सकी है।

लालू शर्म, ग्रामीण

राजकीय हाईस्कूल की सबमर्सिबल चोरी

जागरण टीम, आगरा। अछनेरा के गांव रायभा स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल से बुधवार रात चोर सबमर्सिबल ले गए। गुरुवार को प्रधानाचार्य ने पुलिस सूचना दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में पहले ही संसाधनों की कमी थी। अब पेयजल की समस्या और हो गई। बहुत दिनों से विद्यालय की विद्युत लाइन बंद पड़ी है। विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी लाइन को जोड़ा नहीं जा रहा है।

chat bot
आपका साथी