बाइक पर बोरी में ले जा रहे थे 40.50 लाख रुपये, चेकिग में गए पकड़े

सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर यातायात पुलिस ने पकड़ा कमला नगर के व्यापारी की है रकम आयकर विभाग को दी सूचना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:18 PM (IST)
बाइक पर बोरी में ले जा रहे थे 40.50 लाख रुपये, चेकिग में गए पकड़े
बाइक पर बोरी में ले जा रहे थे 40.50 लाख रुपये, चेकिग में गए पकड़े

आगरा:, जागरण संवाददाता। कमला नगर से बाइक सवार बुधवार को बोरी में 40.50 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। सुल्तानगंज पुलिया बाइपास पर चेकिग करती यातायात पुलिस ने बाइक सवारों को रोक लिया। बोरी चेक करने पर उसमें नोटों की गड्डियां देख कमला नगर थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रकम कमला नगर के तेल व्यापारी की थी।

घटना बुधवार की दोपहर करीब एक बजे की है। इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल ने बताया कि सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर यातायात पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें कमला नगर की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। उन्होंने बाइक के बीच में एक बोरी रखी हुई थी। चेकिग होती देख दोनों सकपका गए। शक होने पर पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया और उनकी बोरी को चेक किया, उसमें नोटों की गड्डियां थीं। पूछताछ करने पर बाइक सवारों ने अपना नाम गनी खां और निजामुद्दीन निवासी खेरागढ़ बताया। उन्होंने बताया कि बोरी में 40 लाख 50 हजार रुपये हैं। वे कमला नगर के बसंत विहार निवासी तेल व्यापारी दिनेश चंद गर्ग के यहां कर्मचारी हैं। यह रकम व्यापारी की है। जानकारी होने पर दिनेश चंद गर्ग कमला नगर थाने पहुंच गए।

व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट नगर में फर्म है। यह रकम उन्होंने कमला नगर की एक बैंक से निकाली थी। जिसे दोनों कर्मचारी फर्म पर लेकर जा रहे थे। इंस्पेक्टर उत्तम चंद पटेल ने बताया मामले की आयकर विभाग को सूचना दे दी थी। आयकर की टीम व्यापारी और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी