कृषि कानूनों के विरोध में अकोला के ग्रामीणों ने की नारेबाजी

समाजसेवी सावित्री देवी ने कहा काले कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 06:15 AM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में अकोला के ग्रामीणों ने की नारेबाजी
कृषि कानूनों के विरोध में अकोला के ग्रामीणों ने की नारेबाजी

जागरण टीम, आगरा। अकोला कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। समाजसेवी सावित्री देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के किसानों की आवाज सुनाई नहीं दे रही। उन्हें कानूनों को वापस लेना चाहिए। इससे किसान का नहीं बल्कि कुछ उद्योगपतियों को लाभ होगा। प्रदर्शन करने वालों में नागेंद्र फौजी, मिथलेश चाहर, बाबूलाल प्रधान, नीरज ठेनुआ, कुशलपाल सिंह, रवि चौधरी, रवि सोलंकी, श्याम सिंह, पवन कुमार, मीना, सत्येंद्र सिंह, कन्हैया लाल, बने सिंह पहलवान, मान सिंह, पूरन सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे। गाधी चौक पर मृत किसानों को दी गई श्रद्धाजलि

जागरण टीम, आगरा। दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय नेतृत्व पर रविवार को फतेहाबाद के गांधी चौक पर किसानों ने मोमबत्तियां जलाकर मृत किसानों की आत्मा की शांति की कामना की। यूनियन के जिला महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। इस दौरान राजेश शर्मा, नत्थू सिंह धाकरे, आशीष शर्मा, अमन शेखर, श्यामवीर गुर्जर, सौरव शर्मा, नीरज चक, आर्यन गुप्ता आदि मौजूद रहे। गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें सपा कार्यकर्ता

जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बा के बुलंद दरवाजा चांदा में कार्यकर्ताओं संग गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में तमाम किसान भीषण सर्दी में आंदोलन कर रहे हैं। विरोध करने वालों को पुलिस नजरबंद कर रही है। इस काले कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। उन्होंने राशिद कुरैशी को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिला महासचिव तेजपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, प्रदीप मुखिया, संतोष चाहर, जीते ठाकुर, रंजीत चौधरी, दिनेश चौधरी, जमील कुरैशी, नीटू यादव, हाजी मंटू, गब्बर कुरैशी आदि मौजूद रह।

chat bot
आपका साथी