Vikas Dubey Encounter: औद्योगिक विकास मंत्री बोले कुख्‍यात विकास दुबे था सपा का सदस्य

Vikas Dubey Encounter शुक्रवार को जूम एप पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कहा कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:34 PM (IST)
Vikas Dubey Encounter: औद्योगिक विकास मंत्री बोले कुख्‍यात विकास दुबे था सपा का सदस्य
Vikas Dubey Encounter: औद्योगिक विकास मंत्री बोले कुख्‍यात विकास दुबे था सपा का सदस्य

आगरा, जेएनएन। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कुख्‍यात विकास दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने सीधे तौर पर विकास दुबे को सपा से जुड़ा हुआ कहा है। उन्‍होंने कहा है कि

कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर के मामले में कानून अपना काम कर रहा है। सपा और बसपा अपराधी के एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं। वह इसको लेकर कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं। कोई टिप्पणी करने से पहले सपा नेता अखिलेश को यह मालूम करना चाहिए कि वह किस पार्टी का सदस्य है। उसकी माता ने आज भी कहा कि वह सपा का सदस्य हैं। विकास की पत्नी ने जब चुनाव लड़ा था, तब उसके बैनर पर सपा के फोटो लगवाए गए थे। योगी सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी थी कि किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा।

शुक्रवार को जूम एप पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कहा कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार बदमाशों को सबक सिखाने का काम कर रही है। चीन को लेकर उनका कहना था कि चीन ने भारत के साथ धोखा किया है। उसने भारत के साथ चले आ रहे गहरे संबंध भी बिगाड़ने का काम किया है। इससे पहले उन्होंने ने आत्म निर्भर पैकेज पर बातचीत की और कहा कि चाइना में होने वाले उत्पाद अब भारत में बनने लगे हैं। पीपीई किट पहले चीन से आती थी, लेकिन अब भारत में उससे भी अच्छी गुणवत्ता वाली पीपीई किट बनाई जा रही है। दस हजार से वेंटीलेटर भी देश में तैयार किए जा रहे हैं। चाइना से जापान की दो कंपनियों उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होने के लिए जा रही है। इसके लिए सरकार की बातचीत चल रही है। नवंबर तक वह कंपनियां उत्तर प्रदेश में आ जाएंगी। 

chat bot
आपका साथी