हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयदशी उत्सव, किया शस्त्र पूजन

देहात में जगह-जगह मनाई गई विजयदशमी हिदूवादी संगठनों ने निकाली शोभायात्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:10 AM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयदशी उत्सव, किया शस्त्र पूजन
हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयदशी उत्सव, किया शस्त्र पूजन

जागरण टीम आगरा। देहात अंचल में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान विजय के प्रतीक शस्त्रों का पूजन किया गया और शोभायात्रा निकाली गई।

शमसाबाद: कस्बे में विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली। वहीं महेंद्र वाटिका में शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही घरों में भी शस्त्रों की विधि विधान से पूजन किया गया। लोकेशानंद महाराज, कुंजबिहारी अग्रवाल ने आरती कर शोभायात्रा को प्रारंभ कराया। दाऊजी मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा राजाखेड़ा रोड़ स्थित महेंद्र वाटिका पर जाकर समाप्त हुई। यहा पर संगठनों के लोगों के अलावा मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से देश की संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा बिखेरी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। उपाध्यक्ष विश्व हिदू परिषद ब्रजप्रांत आशीष आर्य, नीलम गुप्ता, रीना सिंह, रीना शर्मा, बहन लक्ष्मी, डिपी बजरंगी, वीरेश रघुवंशी, पवन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे। अमृत गार्डन पर भी कार्यक्रम किया गया। यहा विभाग प्रचारक आनंद सिह, प्रचारक आकाश, छीतरलाल, धु्रव, राजीव गौड़ मौजूद रहे।

बाह: अटल गौ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया है। मुहल्ला गढ़ा पचौरी में ट्रस्ट के संरक्षक सतेंद्र बरुआ ने कहा दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा शास्त्र की रक्षा शस्त्र से ही संभव है। ट्रस्ट संरक्षक सतेंद्र बरुआ, दया शंकर बौहरे, राहुल बौहरे, प्रदीप चौहान, राजीव गोला, कुलदीप मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, मनोज तोमर, सोनू शर्मा, बालकिशन मिश्रा, सुधीर बौहरे, श्याम गुप्ता, अंकित, रामकुमार यादव, शोभित, तिवारी, रविद्र बौहरे, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे है।

किरावली: कस्बा के परमार क्लीनिक पर शुक्रवार को क्षत्रिय महासभा ने शस्त्र पूजन किया गया। श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आराधना की। समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया। जीते ठाकुर, डा. आरपी सिंह परमार, वीपी ठाकुर, सुनील सिसोदिया, अमित सिसोदिया, विवेक सिसोदिया, सचिन मौजूद रहे।

पिनाहट: कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन कर विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पित की। जिला बौद्धिक प्रमुख योगेंद्र सिह, सुनील गुप्ता, बासुदेव सिंह, गोपाल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, गणेशी, गोविद चौहान, संजू भदोरिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी