डॉक्‍टर साहब को झांसे में लेकर चूना लगाना चाहते थे शातिर, आखिरी वक्‍त पर चल गया दिमाग

20 कंपनियों के मेडिकल पैनल में शामिल करने का दिया था एत्‍माद्दौला क्षेत्र के डॉक्‍टर को झांसा। 20 रुपये प्रति कंपनी के हिसाब से की थी कमीशन की डिमांड। इन्‍कार करने के बाद भी कई बार करते रहे फोन।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:25 PM (IST)
डॉक्‍टर साहब को झांसे में लेकर चूना लगाना चाहते थे शातिर, आखिरी वक्‍त पर चल गया दिमाग
शातिर अपने जाल में फंसाने के लिए अलग अलग प्रलोभन दे रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। अपने जाल में फंसाने के लिए शातिर किस तरह का झांसा देंगे, इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते। एत्माद्दौला क्षेत्र में डाक्टरों के पैनल में शामिल करने के लिए शातिरों ने एक और अस्पताल संचालक काे अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया था। उसे पैनल में लेने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की। मगर, डाक्टर ने उनके प्रस्ताव को नकार दिया। इसके चलते वह उनके जाल में फंसने से बच गया।

कालिंदी विहार में नारी संरक्षण गृह के पास सारस्वत अस्पताल है। अस्पताल संचालक डाक्टर डीएन सारस्वत ने बताया करीब डेढ़ महीने पहले दो युवक उनके पास आए थे। युवकों ने उनके अस्पताल को पैनल में डालने का प्रस्ताव दिया था। उन्हें बताया कि 20 कंपनियों के कर्मचारियों का मामला है। उन्हें पैनल में शामिल करने के लिए 20 हजार रुपये प्रति कंपनी कमीशन मांगा था। अस्पताल संचालक को युवकों की बातचीत से कुछ संदेह हुआ। उन्होंने पैनल में शामिल होने से मना कर दिया। इसके बावजूद युवकों ने उन्हें कई बार फोन करके अपने जाल में फांसने का प्रयास किया था। 

chat bot
आपका साथी