फव्वारा के निर्माण के लिए उखाड़ फेंके पौधे

कोठी मीना बाजार मैदान के गोल तिराहे पर 13 लाख से हो रहा निर्माण दो साल पूर्व जयपुर हाउस निवासी संदीप सिंह ने लगाए थे पौधे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 01:34 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:34 AM (IST)
फव्वारा के निर्माण के लिए उखाड़ फेंके पौधे
फव्वारा के निर्माण के लिए उखाड़ फेंके पौधे

आगरा,जागरण संवाददाता। कोठी मीना बाजार मैदान के गोल तिराहा पर फव्वारा के निर्माण में पौधों को उखाड़ फेंका गया। यह पौधे जयपुर हाउस निवासी संदीप सिंह ने वर्ष 2019 में अपने पिता स्व. फौरन सिंह और मां स्व. विजला देवी की याद में लगाए थे। संदीप लगातार पौधे की देखभाल कर रहे थे। अधिकांश पौधे पीपल और बरगद के थे। फव्वारा के निर्माण में 13 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। यह कार्य ठेकेदार विवेक अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है।

जयपुर हाउस निवासी संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में गोल तिराहा गंदा पड़ा हुआ था। एक हिस्से की सफाई की और पौधे लगाना शुरू किया। शुरुआत में पांच पौधे लगाए फिर इनकी संख्या दस और हाल ही में 20 हो गई। यह पौधे तीन से चार फीट तक के हो गए थे। इंजीनियरों की लापरवाही से पौधों को उखाड़ा गया है। मामले की शिकायत मेयर से की गई है। जीआइसी मैदान में भी लगाए तीन हजार पौधे : संदीप ने बताया कि दो माह पूर्व नगरायुक्त निखिल टीकाराम सहित अन्य अफसरों ने जीआइसी मैदान में पौधारोपण किया था। इस दौरान उन्होंने तीन हजार रुपये के पौधे खरीदे और लगाए। यह पौधे अशोक, बरगद, पीपल के प्रमुख रूप से थे। होगी जांच : मेयर नवीन जैन का कहना है कि पौधे नष्ट क्यों किए गए। इसकी जांच होगी।

भगवान टाकीज फ्लाईओवर के नीचे लगेंगे दो फव्वारे : भगवान टाकीज फ्लाईओवर के नीचे दो फव्वारे, वाटरव‌र्क्स फ्लाईओवर के नीचे एक फव्वारा का जल्द निर्माण होगा। वहीं एमजी रोड स्थित अवंतीबाई चौक में भी फव्वारा बनेगा।

कमला नगर सहित अन्य स्थलों में लगेंगे फव्वारे : कमला नगर डी ब्लाक स्थित दाऊजी पार्क, आइएसबीटी के पास, जयपुर हाउस स्थित अहिसा पार्क और तिकोनिया पार्क, आलोक नगर में जल्द फव्वारा लगेंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसके टेंडर जारी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी