जन-जन तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

राज्यसभा सदस्य ने फतेहाबाद में महिलाओं को किया जागरूक कहा-2022 के चुनाव में सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका होगी अहम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:00 AM (IST)
जन-जन तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
जन-जन तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

जागरण टीम, आगरा। राज्यसभा सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने शनिवार को फतेहाबाद के त्रिवेणी ग्रीन में महिलाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत चौपाल में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की सरकार बनाने महिलाओं की अहम भूमिका होगी। जिलाध्यक्ष पंकजा शर्मा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और घर-घर जाकर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव , प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, हेमा चौहान, संगीता शर्मा, रजनेश दुबे, अनुपम चौहान, ज्योति, पूनम शर्मा मौजूद रहे। पूठपुरा में शिकायतों का किया निस्तारण

जागरण टीम, आगरा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा नेता जुट गए हैं। गांव-गांव जाकर जनता का हाल चाल ले रहे हैं। उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने अवगत कराया जा रहा है और उनका लाभ उठाने की अपील की जा रही है।

फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा ने शुक्रवार को गांव पूठपुरा में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने यहा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि पढे़-लिखे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा लेते हैं। लेकिन कुछ अशिक्षित ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी ही नहीं है, इसलिए ग्रामीणों को गांव-गांव जाकर जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान विधायक ने गांव में एक गाय का दूध भी निकाला। शैलेंद्र प्रताप सिंह बने क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष

जागरण टीम, आगरा। शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजुल परमार क्षत्रिय महासभा के खेरागढ़ तहसील अध्यक्ष बने। इस पर समाज के लोगों ने हर्ष व्याप्त किया। जिला अध्यक्ष ठाकुर भवंर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, गजेंद्र सिंह परमार, केके चौहान, अनुज चौहान, अनूप चौहान, मंगल सिंह तोमर मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य का किया स्वागत

जागरण टीम, आगरा। जगनेर के गाव सरैंधी में ब्राह्माण और जाटव समाज ने शनिवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अनिल शर्मा व भाजपा के ब्लाक प्रमुख जगनेर वीरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया। प्रधान छत्रपाल, सतेंद्र तोमर, पदम सिंह, महावीर, योगेंद्र सिंह, बाबू लाल, अरविंद तोमर, सचिन, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी