Congress: कल आगरा आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे सभाएं

Congress लंबे समय बाद पंचायत चुनाव लड़ रही है कांग्रेस। पार्टी ने पंचायत चुनाव को बनाया है नियंत्रण कक्ष। नियंत्रण कक्ष में चुनाव तक शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में एक टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी जिससे प्रत्याशियों की हरसंभव मदद की जा सके।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:16 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:16 PM (IST)
Congress: कल आगरा आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे सभाएं
कलक्ट्रेट के नजदीक पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के निवास पर बनाया गया नियंत्रण कक्ष

आगरा, जागरण संवाददाता। लंबे समय बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रही कांग्रेस को भले ही जिला पंचायत के सभी वार्डों में प्रत्याशी नहीं मिले हों, लेकिन पार्टी इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को आगरा आ रहे हैं। वह पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए कलक्ट्रेट के नजदीक पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के निवास पर नियंत्रण कक्ष बनाया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय ने इसका शुभारंभ किया। प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में चुनाव तक शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में एक टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी, जिससे प्रत्याशियों की हरसंभव मदद की जा सके। 12 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगरा आएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक हरियाली वाटिका में हुई, जिसमें प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। पंचायत चुनाव संचालन को पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा व हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में संचालन समिति के गठन व प्रभारियों की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने की। रणवीर शर्मा, भारत भूषण गप्पी, अशोक शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, यशपाल राणा, अश्वनी जैन, आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी