UP Board Exams: यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा, आगरा में केंद्रों पर लगे कैमरे दे गए धोखा

आगरा मंडल में 32 केंद्रों पर कराई गई अंक सुधार परीक्षा। 5501 विद्यार्थी हो रहे हैं शामिल। 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलेगी अंक सुधार परीक्षा। जिले में 12 केंद्रों पर 1751 विद्यार्थी हैं आवंटित। दो पालियों में हुई पहले दिन परीक्षा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:50 PM (IST)
UP Board Exams: यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा, आगरा में केंद्रों पर लगे कैमरे दे गए धोखा
आगरा में शनिवार को अंक सुधार परीक्षा में भाग लेते छात्र-छात्राएं।

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर को शुरू हो गई हैं। शासन ने परीक्षा को नकलविहीन कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने खासी तैयारियां की थीं। शासन के अधिकारी भी इस पर नजर रखेंगे। जिले में 12 केंद्रों पर 1751 विद्यार्थी, जबकि मंडल में 32 केंद्रों पर 5501 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के पहले ही दिन सामने आया कि शहर के तमाम केंद्रों पर नकल रोकने को लगाए गए कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शासन बेहद गंभीर है। मंडल स्तर पर दो सचल दल बनाए गए हैं, जिसमें एक दल का नेतृत्व मैं और दूसरे दल का नेतृत्व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक महेश चंद्र करेंगे। सचल दल में छह सदस्य होंगे। इसके अलावा जिले स्तर पर भी सचल दल बनाए जाएंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष तैयार किया गया है, पहली पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक उप निरीक्षक संस्कृत पाठशाला साधना यादव और दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कालेज सैमरा के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा चार सदस्यीय टीम के साथ तैनात रहेंगे। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से सवा 10 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से तीसरे पहर सवा चार बजे तक हुई।

जिला व मंडल स्तर पर सौंपी जिम्मेदारी

शासन ने प्रदेश स्तर पर अधिकारियों को जिलेवार निरीक्षण की जिम्मेदारी दी है। आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनु सचिव अशोक कुमार, मैनपुरी में शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक भगवती सिंह, फीरोजाबाद में डायट प्राचार्य सहारनपुर राज सिंह यादव और मथुरा जिले की जिम्मेदारी संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल परीक्षा पर नजर रखेंगे।

वहीं जिला स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय और सह जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में तीन सचल दल बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम और राजकीय इंटर कालेज शाहगंज में मानिटरिंग केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर एक पर्यवेक्षक और एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। वहीं प्रशासन ने छह सेक्टर मजिस्ट्रेट और हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

यह है जिले की स्थिति

जिला       केंद्र           हाईस्कूल        इंटर              कुल

आगरा      12             678           1073           1751

मथुरा       आठ          1058           925            1984

फीरोजाबाद नौ            500           453              953

मैनपुरी      तीन          391           432              813

कुल           32         2627          2883            5501

chat bot
आपका साथी