Road Accident in Agra: आगरा हाइवे पर ऑटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल

Road Accident in Agra गुरुवार सुबह हाइवे के गांव छलेसर स्थित राज रसोई रेटोरेंट के पास आगरा की तरफ से एत्मादपुर की ओर जा रहे ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आटो सवार तीन युवक घायल हो गए और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:27 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:27 AM (IST)
Road Accident in Agra: आगरा हाइवे पर ऑटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
गुरुवार सुबह हाइवे के गांव छलेसर स्थित राज रसोई रेटोरेंट के पास हुआ हादसा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर आटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक की मौत हो गइ और तीन घायल हो गए हैं। घटना आगरा छलेसर हाइवे की है। आटो एत्मादपुर जा रहा था। मृतक के परिजन को जानकारी दे गइ गइ है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

गुरुवार सुबह हाइवे के गांव छलेसर स्थित राज रसोई रेटोरेंट के पास आगरा की तरफ से एत्मादपुर की ओर जा रहे ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार तीन युवक घायल हो गए और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। राम बाग चौराहे से ऑटो सवार एत्मादपुर की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ। घायल युवकों की हालत भी गंभीर बताइ जा रही है। पुलिस ने घायलों को उपचार के भेज दिया। चौकी प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ पिपली निवासी ऋतु शर्मा पुत्री राकेश शर्मा की मौत हो गई तथा मनीष कुमार, सुमित कुमार निवासी धनोली, थाना मलपुरा व मेरी गोल्ड मैरिज होम रोहित नहर थाना सदर प्रशांत शर्मा घायल हो गए। बताया जा रहा है ये सभी नगला रामबक्स स्थित कॉलेज में टेस्ट देने जा रहे थे।  

chat bot
आपका साथी