आगरा में कोहरे के चलते बेकाबू बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

आगरा-कानपुर हाईवे पर एत्माद्​दौला क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुआ हादसा टक्कर के बाद गलत दिशा में पहुंच गई बस। सुबह छाया हुआ था घना कोहरा। दृश्‍यता शून्‍य होने की वजह से हादसे का होना बताया जा रहा है। बस आगरा से फीरोजाबाद जा रही थी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM (IST)
आगरा में कोहरे के चलते बेकाबू बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
आगरा कानपुर हाईवे पर इसी बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोहरे के चलते गुरुवार को हाईवे पर एक बस बेकाबू हो गई। आगरा से फीरोजाबाद की ओर जा रही बस बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरी दिशा में पहुंच गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की है। यात्रियों से भरी एक बस आगरा की ओर से फीरोजाबाद की ओर जा रही थी। झरना नाले के पास सुबह घना कोहरा था। यहां दृष्यता शून्य थी। कोहरे के कारण बस चालक को आगे चल रही बाइक दिखाई नहीं दी। बाइक में टक्कर लगते ही चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। इसी बीच फीरोजाबाद की ओर आ रही बस उस बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को घायल अवस्था में राहगीर अस्पताल ले गए। वहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर एत्माद्​दौला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हाे गई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके मोबाइल से काल करके स्वजन के बारे में जानकारी कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी