आगरा में अनाधिकृत बसें आइएसबीटी से भर रहीं सवारियां, अब चल रहा कार्रवाई का डंडा

परिवहन निगम अधिकारियों ने पकड़ी यात्री कर अधिकारी से कराई सीज। रोडवेज बसों की उपलब्धता पलवल रूट पर नहीं होने और दूसरे रूट पर कम होने के कारण इनको भरपूर सवारियां मिल रही हैं। लंबे समय से निजी बस संचालकों ने आइएसबीटी के आस-पास कब्जा जमा लिया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:03 AM (IST)
आगरा में अनाधिकृत बसें आइएसबीटी से भर रहीं सवारियां, अब चल रहा कार्रवाई का डंडा
लंबे समय से निजी बस संचालकों ने आइएसबीटी के आस-पास कब्जा जमा लिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आइएसबीटी परिसर के बाहर, हाईवे से अनाधिकृत बसों का संचालन हो रहा है। सर्वाधिक बसें मथुरा होकर पलवल रूट पर जा रही हैं। इसके साथ ही दूसरे रूटों पर भी जमकर दौड़ लगा रही हैं। रोडवेज बसों की उपलब्धता पलवल रूट पर नहीं होने और दूसरे रूट पर कम होने के कारण इनको भरपूर सवारियां मिल रही हैं। लंबे समय से निजी बस संचालकों ने आइएसबीटी के आस-पास कब्जा जमा लिया है। बुधवार को एटा, कासगंज के लिए सवारियां भर रही एक बस को फोर्ट डिपो एआरएम जयकरन, आइएसबीटी स्टेशन प्रभारी चंद्रहंस ने आइएसबीटी के निकट से बस को पकड़ा। बस में दो दर्जन सवारियों को बैठा लिया गया था। चालक, परिचालक से जानकारी की गई, तो वे हड़बड़ा गए। इसके बाद बस को फोर्ट डिपो में अंदर ले आया गया और परिवहन विभाग को सूचना दे दी गई। यात्री कर अधिकारी दिनेश कुमार ने पहुंच बस को सीज किया। इससे पहले पलवल के लिए सवारियां भरती बस को भी परिवहन विभाग द्वारा सीज किया गया है।

पलवल के लिए नहीं मिली रोडवेज बसें

किसान आंदोलन के कारण एक महीने से अधिक से प्रभावित चल रहीं रोडवेज बसें सुचारू नहीं हो सकी हैं। प्रतिदिन दर्जनों यात्री मथुरा होकर दिल्ली रूट पर जाने के लिए भटकते रहते हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल इस रूट के तकनीकि कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों और औद्यौगिक इकाईयों में कार्य करने वालों को हो रही है। वहीं दिल्ली जाने के लिए यात्री एक्सप्रेस-वे से जाने को मजबूर हैं, जिस पर अधिक किराया देना पड़ता है।  

chat bot
आपका साथी