47 वर्ष बाद लोरिया के उदय सिंह पहलवान को मिली प्रधानी

बसेरी चाहर के लोग ही रहे हैं प्रधान नहीं हो पाया लोरिया गांव का विकास इस बार सर्वसम्मति से लड़ाया था पहलवान को चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:05 AM (IST)
47 वर्ष बाद लोरिया के उदय सिंह पहलवान को मिली प्रधानी
47 वर्ष बाद लोरिया के उदय सिंह पहलवान को मिली प्रधानी

जागरण टीम, आगरा। लंबे समय से बसेरी चाहर के लोगों के हाथ में रही प्रधानी की बागडोर इस बार राजस्थान केसरी रहे लोरिया गांव के 76 वर्षीय उदय सिंह पहलवान के हाथ आई है। स्वच्छ छवि के उदय सिंह ने पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंद्वी भगत सिंह को 350 मतों से हराकर जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत बसेरी चाहर के अंतर्गत तीन गांव आते हैं। बसेरी चाहर, नगला मृदंग और लोरिया। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 47 वर्षो से प्रधानी बसेरी चाहर के लोगों पर ही रही। इस कारण लोरिया गांव का सही विकास नहीं हो पाया। इस बार पंचायत चुनाव में लोरिया और बसेरी चाहर के लोगों ने सर्वसम्मति से उदय सिंह पहलवान को चुनाव लड़ाया। इसमें उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दे दी। उदय सिंह वर्ष 1973 में राजस्थान केसरी रहे हैं। उनकी जीत पर ब्रजेश चाहर, रणवीर सिंह, जीवन सिंह, गिर्राज सिंह, मुकेश, हुकमा बाबा, केशव प्रधान, रिशिपाल, सचिन चाहर आदि ने खुशी जाहिर की है। हर घर में पहुंचाएंगे आरओ का पानी: नूतन

जागरण टीम, आगरा। किरावली नगर पंचायत की चेयरमैन बनने के बाद नूतन अग्रवाल का शुक्रवार को कस्बे के मुहल्ला व्यापारियान में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री हाजी रहीश कुरैशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन के पति समाजसेवी विनोद अग्रवाल को साफा बांधा गया और माला पहनाई गई। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कहा कि उन्हें हर वायदा ध्यान है। कस्बे में हर घर पर न्यूनतम दरों पर आरओ का पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाए। हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। स्वागत समारोह के दौरान हाजी मुन्ना, हाजी कदीर, हरपाल सिंह, सत्यपाल इंदौलिया, इज्जन सभासद, ताराचंद इंदौलिया, केहरी सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी