Accident at Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत

Accident at Yamuna Expressway गश्त के दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुए सिपाही अनिल कुमार ने बुधवार रो दम तोड़ दिया। उनका मथुरा में सिटी हास्पिटल में उपचार चल रहा था। वहीं दूरी तरफ डेढ़ साल से बीमार चल रहे हेड कांस्टेबल का भी मंगलवार रात निधन हो गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:42 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:42 PM (IST)
Accident at Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत
यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट पर ड्यूटी कर रहे थे।

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त के दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुए सिपाही अनिल कुमार ने बुधवार रो दम तोड़ दिया। उनका मथुरा में सिटी हास्पिटल में उपचार चल रहा था। वहीं दूरी तरफ डेढ़ साल से बीमार चल रहे हेड कांस्टेबल का भी मंगलवार रात निधन हो गया।

जिला उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र रमेश चंद्र वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए। उनकी तैनाती थाना नौहझील में थी। 18 अप्रैल की सुबह अनिल कुमार यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट पर ड्यूटी कर रहे थे। मोटरसाइकिल सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उपचार के लिए उनको सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, यहां सिपाही ने दम तोड़ दिया। वृंदावन कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल बद्री प्रसाद (59) का मंगलवार रात निधन हो गया। उनको डेढ़ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। अलीगढ़ के डोरी नगर निवासी हेड कांस्टेबल बद्री प्रसाद अपने घर पर ही रहकर उपचार करा रहे थे। 

chat bot
आपका साथी