दिल्‍ली हाईवे पर तड़के हादसे में दो की मौत, आगरा का चालक भी मृतकों में शामिल

मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार तड़के ट्रक ने एक लोडर टेंपो और आई10 कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:17 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:17 AM (IST)
दिल्‍ली हाईवे पर तड़के हादसे में दो की मौत, आगरा का चालक भी मृतकों में शामिल
आगरा मथुरा हाईवे पर तड़के हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

आगरा, जागरण टीम। आगरा दिल्‍ली हाईवे पर मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार तड़के ट्रक ने एक लोडर टेंपो और आई10 कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना हाईवे क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी लल्लूराम लोडर टेंपो में सब्जियां लाद कर बेचने के लिए फल एवं सब्जी मंडी आ रहे थे। उनके साथ टेंपो में उन्हीं के गांव के श्याम बिहारी, लीला, महिला सूक्खो और अनारो भी सवार थीं। हाईवे स्थित बाजना पुल पर आई 10 कार में खराबी आ गई। कार चालक अंकित निवासी रामनगर रामबाग आगरा कार को देख रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से आए ट्रक ने लोडर टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया। कार चालक अंकित के ऊपर चढ़ गई। हादसे में अंकित और लल्लू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना हाईवे इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। चालक घटनास्थल पर ट्रक को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी