आगरा में दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी जारी, सैनिटाइजेशन अभियान ठप

व्यापारियों का कहना है कि जिस मकसद से बाजार बंदी के आदेश दिए गए थे यदि वही पूरा नहीं हो रहा तो बाजार बंद रखने की जरूरत है। ऐसे में बाजार खोल देने चाहिए। मई के आखिर से अब तक एक भी बाजार बंदी के दिन (शनिवार-रविवार) सैनिटाइजेशन नहीं हुआ।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:15 PM (IST)
आगरा में दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी जारी, सैनिटाइजेशन अभियान ठप
व्यापारियों का कहना है कि जिस मकसद से बाजार बंदी के आदेश दिए गए थे।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में बाजारों की दो दिवसीय बंदी जारी है।मगर, सैनिटाइजेशन अभियान ठप हो गया है। आगरा के अधिकांश बाजारों में बीते ढाई-तीन महीने से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। कई बाजारों में तो इससे पहले से ही यह अभियान ठप है। संचारी रोगों के साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए शासन ने दो दिवसीय (शनिवार-रविवार) बाजार बंदी के दौरान सैनिटाइजेशन और विशेष सफाई अभियान के निर्देश दिए थे। मगर, ये दोनों ही अभियान बंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि जिस मकसद से बाजार बंदी के आदेश दिए गए थे, यदि वही पूरा नहीं हो रहा तो बाजार बंद रखने की जरूरत है। ऐसे में बाजार खोल देने चाहिए।

मोतीगंज बाजार समिति के अध्यक्ष रमन लाल गोयल का कहना है कि कोरेाना की दूसरी लहर के दौरान कुछ दिन बाजार में सैनिटाइजेशन हुआ था। मई के आखिर से अब तक एक भी बाजार बंदी के दिन (शनिवार-रविवार) सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर से लेकर अब तक एक भी दिन नामनेर बाजार में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। सिर्फ कागजों पर ही सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान चल रहे हैं।सदर बाजार कमेटी के अध्यक्ष जवाहर डाबर शनिवार-रविवार को लंबे समय से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। बीच में कुछ दिन जरूर सैनिटाइजेशन हुआ था। वैसे शनिवार-रविवार की बंदी भी अब खत्म होनी चाहिए। हिरेन अग्रवाल, सचिव, संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हिरेन अग्रवाल का कहना है कि बाजार बंदी के दौरान संजय प्लेस में सैनिटाइजेशन तो दूर, सफाई अभियान तक नहीं चला है। जगह-जगह सीवर उफनता रहता है। कोई देखने, सुनने वाला नहीं है। आगरा के शाहगंंज, बोदला, अजीत नगर गेट, रामबाग, दरेसी, बेलनगंज, धूलियागंज, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, शिवाजी मार्केट, राजपुर चुंगी बाजार आदि बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान ठप है। 

chat bot
आपका साथी