संपति विवाद में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की मौत, गांव में फैली सनसनी Agra News

बड़े भाई को गंभीर घायल होने पर रात में ही अलीगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। वहीं छोटे भाई का शव सुबह चार बजे खेत में पड़ा मिला।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 12:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:38 PM (IST)
संपति विवाद में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की मौत, गांव में फैली सनसनी Agra News
संपति विवाद में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की मौत, गांव में फैली सनसनी Agra News

आगरा, जेएनएन। कासगंज जिले के सहावर थाने के गांव नगला माधो में भाइयों के बीच संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार को दोनों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हुई। इसमें दोनों भाइयों को गोली लगी। बड़े भाई की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। छोटे का शव सुबह बाग में मिला।

नगला माधो निवासी डोरीलाल के बेटे राजवीर एवं कैलाश में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले दोनों के बीच जमीन का बंटवारा हो गया था, लेकिन जेवरात और सामान को लेकर विवाद बना हुआ था। शनिवार रात इसे लेकर घर में ही पंचायत चल रही थी। दोनों भाइयों के ससुरालीजन भी मौजूद थे। रात 10 बजे दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद फायङ्क्षरग हुई। इसमें दोनों भाइयों को गोली लगी। घायल बड़े भाई राजवीर को सोरों सीएचसी से अलीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सुबह करीब चार बजे छोटे भाई कैलास का शव घर के पास बाग में मिला। कैलाश के शव के पास से तमंचा भी बरामद हुआ। एसपी सुशील घुले एवं एएसपी डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए है। 

मामले की जांच चल रही

दो भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। प्रारंभिक पड़ताल में लग रहा है झगड़े के दौरान दोनों को गोली लगी। कैलाश बचने के लिए भागा और खेत में गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

-सुशील घुले, पुलिस अधीक्षक, कासगंज

chat bot
आपका साथी