करोड़ों के सोने की लूट के मामले में गुजरात पुलिस ने दो को उठाया

तीन वाहनों से फतेहपुर सीकरी पहुंचे गुजरात के पुलिस अधिकारी 24 घंटे रेकी के बाद उठाकर ले गई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:10 AM (IST)
करोड़ों के सोने की लूट के मामले में गुजरात पुलिस ने दो को उठाया
करोड़ों के सोने की लूट के मामले में गुजरात पुलिस ने दो को उठाया

जागरण टीम, आगरा। गुजरात में ज्वेलर्स से हुई करोड़ों रुपये के सोने की लूट के मामले में पुलिस फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से दो संदिग्धों को उठा ले गई। उन्हें वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की निशानदेही पर उठाया गया है। गुजरात पुलिस यहां दो मार्च से डेरा डाले हुई थी।

गुजरात के सूरत शहर में फरवरी के अंत में ज्वेलर्स से करोड़ों के सोने की लूटपाट हुई थी। वारदात को 10 बदमाशों ने अंजाम दिया। इनमें से कुछ को पुलिस ने उठा लिया है। उनसे पूछताछ के बाद बीते मंगलवार को सूरत पुलिस फतेहपुर सीकरी पहुंची। बोलेरो, इनोवा समेत तीन वाहनों में आए पुलिस अधिकारियों ने चिह्नित किए गए संदिग्धों की रेकी की। बुधवार रात उनके घर पहुंचते ही पुलिस ने दोनों को उठा लिया। एसआइ केपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात को औलेंडा व एक अन्य गांव से दो संदिग्धों को गुजरात की सूरत पुलिस अपने साथ ले गई है। पिछले वर्ष भी जयपुर के ज्वेलरी शोरूम में सोने की लूट के मामले में जयपुर पुलिस ने यहां दबिश दी थी। तब जयपुर पुलिस रूपवास निवासी स्वर्णकार व दो अन्य आरोपितों को ले गई थी। मामूली विवाद में महिला को पीटा

जागरण टीम, आगरा। मामूली विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मंसुखपुरा के गांव करकौली बरी निवासी कैला देवी पत्‍‌नी नत्थीलाल के मुताबिक बुधवार रात वे गेहूं की फसल की रखवाली कर रही थीं। उन्होंने टार्च जलाई। रोशनी पड़ोस में खेत पर सो रहे धर्मवीर के मुंह पर पड़ी। आरोप है कि इसी बात पर उसने मारपीट की। पुलिस के मुताबिक आरोपित धर्मवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झोपड़ी में आग में झुलसा बच्चा, सामान जला

जागरण टीम, आगरा। झोपड़ी में लगी आग में दो वर्षीय बच्चा झुलस गया। हादसे में झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पिढ़ौरा निवासी रामरतन शर्मा की झोपड़ी में गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गई। आग देख रामरतन झोपड़ी के अंदर दौड़े और दो बर्षीय बच्चे आदित्य को बाहर निकाल लाए। वह बुरी तरह झुलस गया। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रामरतन के मुताबिक आग में उनका अनाज, कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीण ने मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी