Twitter followers: ट्विटर यूजर्स रहे परेशान, एकदम से घट गई फॉलोअर्स की संख्‍या, वजह थी ये

माइक्राे ब्लागिंग साइट के यूजर्स के कुछ घंटे के लिए कम हो गए हजारों यूजर्स। सभी स्पेस में एक दूसरे से फालोअर्स के कम होने का पूछते रहे कारण। सभी स्पेस में अचानक फालोअर्स कम होने का मुद्दा ट्रेंड कर रहा था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:26 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:26 AM (IST)
Twitter followers: ट्विटर यूजर्स रहे परेशान, एकदम से घट गई फॉलोअर्स की संख्‍या, वजह थी ये
टि्वटर पर यूजर्स के फालोअर्स की संख्‍या में गुरुवार शाम एकदम से गिरावट आई।

आगरा, अली अब्‍बास। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के यूजर्स को गुरुवार को जोरदार झटका लगा। ये झटका उन्हें अचानक अपने फालोअर्स कम होने से लगा। किसी के पलक झपकते हजारों फालोअर्स कम हो गए। कुछ एकाउंट ऐसे भी थे, जिनके फालोअर्स की संख्या हजारों से कुछ सौ में सिमट गई। जिसने यूजर्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। वह अपने फालोअर्स कम होने का कारण खोजने लगे। इसके लिए ट्विटर पर चलने वाले विभिन्न स्पेस (एक दूसरे से बातचीत काे जुड़ने का प्लेटफार्म) में जाकर इस बारे में जानकारी करने लगे। रात तक फालोअर्स रिकवर होने पर यूजर्स ने राहत की सांस ली।

माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के कई करोड़ यूजर्स हैं। इन यूजर्स के अपने फालोअर्स भी हैं। इसके अलावा यूजर्स भी अपनी पसंद के मुताबिक खेल, फिल्म जगत, राजनीति, टेक्नोलाजी, मेडिकल समेत अन्य क्षेत्रों की शख्सियतों को फालो करते हैं। इसी तरह यूजर्स के भी अपने फालोअर्स हैं। जिनकी संख्या 100 से लेकर हजारों और लाखों तक है। फालोअर्स की संख्या बढ़ने में सालों तक लग जाते हैं। जिसके जितने ज्यादा फालोअर्स होते हैं, उसे माइक्रो ब्लागिंग साइट पर उतना अधिक सक्रिय माना जाता है।

गुरुवार की शाम को ट्विटर यूजर्स के फालोअर्स अचानक कम प्रदर्शित होने लगे। जिन लोगों के ट्विटर एकाउंट पर दोपहर में हजारों फालोअर्स दिखाई दे रहे थे। शाम काे उनके ट्विटर एकाउंट पर कुछ सौ फालोअर्स दिखाई देने लगे। जिससे वह परेशान हो गए। यूजर्स को लगा कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या में अनफालो कर दिया गया है। जिसके बाद उन फालोअर्स को चेक करने लगे जिन्हें उन्होंने फालो किया था। इसके बावजूद लोग फालोअर्स कम होने का कारण पता नहीं लगा सके।

अचानक फालोअर्स की संख्या कम होने का कारण जानने के लिए यूजर्स माइक्रो ब्लागिंग साइट में चलने वाले विभिन्न स्पेस में गए। सभी स्पेस में अचानक फालोअर्स कम होने का मुद्दा ट्रेंड कर रहा था। वहीं, कुछ स्पेस ने बाकायदा टैग लाइन लिख रखी थी कि हमें हमारे फालोअर्स वापस करो ट्विटर। देर शाम तक यूजर्स के फालोअर्स रिकवर होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी