Triple Talaq Case in Agra: आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा

Triple Talaq Case in Agra बीवी नगमा ने मंटोला थाने में दर्ज कराया तीन तलाक देकर घर से निकालने का मुकदमा। पत्नी नगमा से हैं पूर्व मंत्री के दो बच्चे तीन साल से मायके में रह रही है बीवी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:42 PM (IST)
Triple Talaq Case in Agra: आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा
बीवी नगमा ने मंटोला थाने में दर्ज कराया तीन तलाक देकर घर से निकालने का मुकदमा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी बीवी ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। बीवी का आरोप है कि पूर्व मंत्री पति के छठवां निकाह करने की तैयारी की जानकारी होने पर वह ससुराल गई थीं। पूर्व मंत्री ने गाली-गलौज करने के बाद तीन तलाक बोलकर भगा दिया।

गोबर चौकी, ताजगंज रहने वाली नगमा के अनुसार उनका निकाह 11 नवंबर 2012 में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर से हुआ था। उनके दो बेटे हैं, बड़ा आठ व छोटा सात साल का है। नगमा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही शौहर और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। जिसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। वह तीन साल से अपने मायके में रह रही हैं।

नगमा का आरोप है कि उन्हें 23 जुलाई को परिचितों के माध्यम से पता चला कि पूर्व मंत्री छठवां निकाह करने जा रहे हैं। वह अपनी ससुराल गईं तो वहां पर शौहर ने उनसे गाली- गलौज की। इसके बाद तीन तलाक देकर भगा दिया। वह इसकी शिकायत करने मंटोला थाने गईं तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाने से भी उन्हें भगा दिया गया। पीड़िता ने मामले में एसएसपी के यहां शिकायत की थी। वहां से आदेश के बाद पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मंटोला विनोद कुमार ने बताया मामले की विचेचना की जा रही है।

इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

पूर्व मंत्री की बीवी नगमा का इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। 

chat bot
आपका साथी