ROB in Agra: मदिया कटरा आरओबी पर शुरू हुआ यातायात, लोगों को मिली राहत

ROB in Agra डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन के लिए ऊंचा किया गया है आरओबी। छह अप्रैल की रात से काम हुआ था शुरू तभी से ट्रैफिक था डायवर्ट। आरओबी बंद होने से कई इलाकों के लोगों को काफी परेशानी थी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:24 PM (IST)
ROB in Agra: मदिया कटरा आरओबी पर शुरू हुआ यातायात, लोगों को मिली राहत
मदिया कटरा आरओबी सुचारू होने के बाद निकलते वाहन।

आगरा, जागरण संवाददाता। डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन के लिए आगरा के मदिया कटरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) अब ऊंचा हो गया। इस पर छह अप्रैल से रेलवे द्वारा कार्य काम किया जा रहा था। काम पूरा होने पर मंगलवार को इस पर यातायात शुरू कर दिया गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

मदिया कटरा रेलवे ओवर ब्रिज पर कार्य छह अप्रैल की रात को शुरू हुआ था। इससे पहले ही पुलिस ने इस रूट के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था। रेलवे ने 10 मई तक आरओबी को बंद रखने की अनुमति मांगी थी। तय समय सीमा में ही रेलवे ने कार्य पूरा कर लिया। मंगलवार को एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता रेलवे के अधिकारियों ने आरओबी को यातायात के लिए खोल दिया। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के चलते अभी इस आरओबी से बहुत वाहन नहीं गुजर रहे हैं। मगर, इसके बंद होने से कई इलाकों के लोगों को काफी परेशानी थी। उन्हें काफी लंबे रूट से जाना पड़ रहा था। कई स्थानों पर लोग जाम में फंस रहे थे। अब आरओबी खुलने के बाद उन्हें राहत मिली है।

यह रहा था रूट डायवर्जन

- हरीपर्वत चौराहा की ओर से आने वाले सभी वाहनों को आरबीएस कालेज के सामने से होकर खंदारी चौराहा होकर गुजारा गया था।

- लोहामंडी की ओर से हरीपर्वत चौराहा की ओर जाने वाले वाहन लोहामंडी से सेंट जोंस चौराहा होकर गुजारे गए।

-कैलाश पुरी से हरीपर्वत चौराहा की तरफ होकर आने वाले वाहन को मदिया कटरा से तोता ताल होते हुए सेंट जोंस चौराहा होकर गुजारा गया था। 

chat bot
आपका साथी