ध्‍यान दें, आगरा के इस मार्ग पर आज रात से चार दिन तक बंद रहेगा आवागमन

रेल अंडरब्रिज के गर्डर बदले जाने के कारण डायवर्ट रहेगा रूट लोगाें को उठानी पड़ेगी परेशानी। सदर तहसील चौराहा से रूई की मंडी चौराहा शाहगंज की ओर से जाने वाले वाहन सदर तहसील चौराहा से पचकुइयां चौराहा होकर कोठी मीना बाजार रोड होकर शाहगंज की ओर से जाएंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:46 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:46 PM (IST)
ध्‍यान दें, आगरा के इस मार्ग पर आज रात से चार दिन तक बंद रहेगा आवागमन
शाहगंज तहसील रोड पर चार दिन के लिए यातायात परिवर्तित रहेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा का शाहगंज-तहसील मार्ग मंगलवार रात 12 बजे से चार दिसंबर तक के लिए बंद रहेगा। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले लोगाें को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसकी वजह से बदले रूट पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहेगी। यह मार्ग रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) के स्टील गर्डरों को बदले जाने के कारण बंद रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल द्वारा सदर तहसील से शाहगंज की ओर जाने वाले आरयूबी के स्टील गर्डर को पीएससी स्लैब में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारा यहां से होकर गुजरने वाला सड़क मार्ग 30 नवंबर की रात 12 बजे से चार दिसंबर तक बंद रहेगा। तहसील सदर से शाहगंज की ओर जाने वाले लोगों को बदले हुए रूटों से होकर गुजरना पड़ेगा। उन्हें दो से तीन किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। नगला छऊआ आरयूबी के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने आगरा कैंट-दिल्ली रेलमार्ग के सदर तहसील शाहगंज के आरयूबी (1345/1) के स्टील गर्डरों को बदलने के लिए सड़क मार्ग बंद करने को ब्लाक मांगा था। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव के अनुसार, यह कार्य 30 नवंबर की रात 12 बजे से शुरू होगा। इसकी वजह से इस रूट पर आवागमन डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्ट किया है। सदर तहसील चौराहा से रूई की मंडी चौराहा, शाहगंज की ओर से जाने वाले वाहन सदर तहसील चौराहा से पचकुइयां चौराहा होकर कोठी मीना बाजार रोड होकर शाहगंज की ओर से जाएंगे। भाेगीपुरा चौराहा से रूई की मंडी चौराहा होकर सदर तहसील चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ आने वाले सभी वाहनों को भोगीपुरा चौराहा से सीओडी चौराहा की ओर डायवर्ट करके साकेत चौराहा की ओर डायवर्ट करके साकेत चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर गुजारा जाएगा।

chat bot
आपका साथी