सड़कों पर सुरक्षित सफर की जागरूकता के साथ आगरा में यातायात माह का समापन

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ अभियान चला की गई कार्रवाई। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल और कालेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक। एडीजी राजीव कृष्ण आइजी रेंज नचिकेता झा एवं एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने की यातायात नियमाें का पालन करने की अपील।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:16 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:16 PM (IST)
सड़कों पर सुरक्षित सफर की जागरूकता के साथ आगरा में यातायात माह का समापन
सूरसदन सभागार में बुधवार सुबह ट्रैफिक माह के समापन पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सड़कों पर सुरक्षित सफर को जागरूकता की मुहिम जारी रखने के साथ बुधवार को यातायात माह का समापन हुआ। समारोह में एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आइजी रेंज नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार ने लोगों से यातायात नियमाें का पालन करने की अपील की। जिससे कि सड़कों पर होने वाले हादसों की संख्या को कम किया जा सके।

एक नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ हुआ था। जिसका उद्देश्य सड़कों पर चलने वालों लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के जागरूक करना था। जिसके लिए यातायात पुलिस ने एक से 30 नवंबर तक स्कूल-कालेजों में जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल में बच्चों काे जाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें चौराहों पर लगे सिग्नलों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सड़क पर बने यातायात संकेतक से अवगत कराया। बच्चों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाने वालों को नहीं बल्कि पैदल चलने वालों को भी इन नियमों का पालन करना चाहिए। चौराहों पर पैदल राहगीरों को सड़कों पर बनी जेब्रा लाइन से सड़क पार करनी चाहिए।

यातायात पुलिस ने इसके साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भी शिकंजा कसा। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही कई सौ वाहनों को सीज भी किया गया। जिसका उद्देश्य वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन कराना था। जिससे कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

यातायात माह के समापन पर बुधवार को सूरसदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आइजी रेंज नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार, प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता, एएसपी लखन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी