आगरा में पिनाहट से चंबल नदी पर मप्र की ओर आवागमन बंद, हटाए गए स्‍लीपर

मुरैना जनपद में लाॅॅकडाउन के चलते मध्यप्रदेश पुलिस ने पेंटून पुल के स्लीपर हटाए। उप्र और मप्र बार्डर के 130 गांवों का होता है पेंटून पुल से आवागमन सात मई तक रहेगा बंद। इस पुल से दोनों ओर के करीब 130 गांवों का आवागन होता है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 11:07 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 11:07 AM (IST)
आगरा में पिनाहट से चंबल नदी पर मप्र की ओर आवागमन बंद, हटाए गए स्‍लीपर
रविवार सुबह चंबल नदी से स्‍लीपर हटाकर मप्र की ओर यातयात बंद करते सेतु निगम कर्मी। फोटो जागरण

आगरा, जागरण संवाददाता। मध्यप्रदेश में लाकडाउन के चलते पिनाहट में चंबल नदी के पेंटून पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। रविवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने पेंटून पुल से स्लीपर हटा दिए। यह आवागन सात मई तक बंद रहेगा।

पिनाहट में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बार्डर पर चंबल नदी में पेंटून पुल है। उत्तर प्रदेश के पिनाहट क्षेत्र और दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद का महुआ थाना क्षेत्र पड़ता है। इस पुल से दोनों ओर के करीब 130 गांवों का आवागन होता है। शादियों का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में इस पुल से इन दिनों आवागमन अधिक हो रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद में लाकडाउन है। परिवहन भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में पेंटून पुल से मध्यप्रदेश की ओर आवागमन हो रहा था। इसको देखते हुए रविवार सुबह मुरैना के महुआ थाना पुलिस ने पेंटून पुलिस के 20 से 25 स्लीपर हटाकर पुल पर यातायात बंद कर दिया। महुआ पुलिस के अनुसार सात मई तक यह पुल बंद रहेगा। इसके बाद इसे चालू करने पर विचार किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। मगर, इससे दोनों ओर के गांवों में रहने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रविवार को सुबह ही बड़ी संख्या में दोनों ओर के लोग चंबल नदी से वापस घर गए। 

chat bot
आपका साथी