Crime in Agra: आगरा में चाैथ न देने पर व्यापारी पर हमला, मारपीट
Crime in Agra एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कालोनी की घटना मुकदमा दर्ज। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पूर्व में भी वह इस तरह की घटनाएं कर चुका है। पुलिस ने उनके खिलाफ अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था।
आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कालोनी में चौथ न देने पर दबंगों ने व्यापारी पर हमला बोल दिया। मारपीट में व्यापारी के पुत्र व कई अन्य लोगों के चोट आई हैं। पीड़ित व्यापारी ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा पुलिस क्राइम कंट्रोल की तमाम कवायद कर रही है लेकिन अपराधियों के मंसूबे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।ट्रांस यमुना कालोनी निवासी जनग सिंह की मुख्य चौराहा पर जूते की दुकान है। जनक सिंह का कहना है कि क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू जाट और उसके बेटे वरुण व विपुल उनसे चौथ मांग रहे थे। चौथ देने से मना कर दिया तो तीनों आरोपित अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर दुकान पर पहुंच गए। जनक सिंह और उनके बेटे दिनेश व मुनेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी आरोपित वहां पहुंच गए। उनको रोककर चौथ मांगने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट में मुनेश के गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आए कालोनी में ही रहने वाले उनके रिश्तेदार धर्मेंद्र सिंह के पैर में चोट लगी है। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दे दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देंवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पूर्व में भी वह इस तरह की घटनाएं कर चुका है। पुलिस ने उनके खिलाफ अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था। पुराने मामलों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।