Taj Mahal Unlocked: जागी उम्मीद, धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगा पर्यटन कारोबार

Taj Mahal Unlocked वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। हालांकि इस बार पर्यटन सीजन भारतीय पर्यटकों पर ही अधिक निर्भर करेगा। आकलन है कि दीपावली तक 50 फीसद भारतीय पर्यटकों का ताजमहल घूमने आना शुरू हो जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:27 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:27 AM (IST)
Taj Mahal Unlocked: जागी उम्मीद, धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगा पर्यटन कारोबार
स बार पर्यटन सीजन भारतीय पर्यटकों पर ही अधिक निर्भर करेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल भारतीय पर्यटन में सरताज है, यह बात कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दो दिन में उसके दीदार को आए कद्रदानों ने साबित कर दी है। पर्यटकों के रुख को देख पर्यटन कारोबारियों को भी धीरे-धीरे पर्यटन के पटरी पर लौटने की आस बंधी है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, इस बार पर्यटन सीजन भारतीय पर्यटकों पर ही अधिक निर्भर करेगा।

188 दिन की बंदी के बाद सोमवार को ताजमहल खुला था। पहले ही दिन उसके दीदार को 1235 पर्यटक आए थे। मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 1707 पर पहुंच गई। इससे समझा जा सकता है कि ताजमहल का पर्यटकों में कितना क्रेज है। यह स्थिति तब है जबकि अावागमन के साधन सीमित हैं। अंतरराज्यीय बस सेवा का बुरा हाल है। अधिकांश ट्रेनें अभी बंद चल रही हैं। डोमेस्टिक फ्लाइट का अता-पता नहीं है। इंटरनेशनल फ्लाइट और टूरिस्ट वीजा सर्विस की शुरुआत नहीं हो सकी है। बाहर से विदेशी पर्यटकों का आना संभव नहीं है और जो देश में फंसे हुए हैं, उनके लिए भी यहां आना आसान नहीं है। इस स्थिति में ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या ने पर्यटन कारोबारियों को धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जगाई है। उनका आकलन है कि दीपावली तक 50 फीसद भारतीय पर्यटकों का घूमने आना शुरू हो जाएगा। इंटरनेशनल फ्लाइट और टूरिस्ट वीजा सर्विस की शुरुआत की तिथि अभी घोषित कर दी जाए तो दिसंबर के अंत तक विदेशी पर्यटक भी आना शुरू हो जाएंगे।

पर्यटन कारोबार में छह माह की बंदी अब तक की सबसे लंबी बंदी है। इससे कारोबार धीरे-धीरे ही उबर सकेगा। सरकार को ट्रेन, अंतरराज्यीय बस सेवा, इंटरनेशनल फ्लाइट और टूरिस्ट वीजा सर्विस की शुरुआत शीघ्र करनी चाहिए। इसके बाद ही अधिक पर्यटक यहां आ सकेंगे।

-राकेश चौहान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

ताजमहल खुलने का दुनियाभर में अच्छा संदेश गया है। ताज देखने के बाद पर्यटकों ने सुकून महसूस किया। दो दिन में अच्छा रिस्पोंस मिला है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। हमें कोरोना से बचाव को जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अच्छा माहौल बनाए रखना होगा।

-सुनील गुप्ता, चेयरमैन नोर्दर्न रीजन, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स 

chat bot
आपका साथी