Top Agra News of the Day 20 August 2019, यमुना के रास्‍ते आफत, मानिक हुए भाजपाई, सीएम आएंगे जन्‍माष्‍टमी पर

यमुना में लगातार बढ़ रहा जलस्‍तर मुसीबत पैदा कर सकता है। शिवपाल के करीबी ने थामा भाजपा का झंडा। मथुरा में जन्‍माष्‍टमी पर सीएम आ सकते हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 07:23 PM (IST)
Top Agra News of the Day 20 August 2019, यमुना के रास्‍ते आफत, मानिक हुए भाजपाई, सीएम आएंगे जन्‍माष्‍टमी पर
Top Agra News of the Day 20 August 2019, यमुना के रास्‍ते आफत, मानिक हुए भाजपाई, सीएम आएंगे जन्‍माष्‍टमी पर

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में मंगलवार, 20 अगस्‍त 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

यमुना का पानी पहुंचा घाटों तक

बिना बारिश नदी के रास्‍ते आफत आने को तैयार है। राजधानी दिल्‍ली में खतरे के निशान पर पहुंच चुकी यमुना, वृंदावन में घाटों तक पहुंच गई है। मथुरा प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों से घर खाली करने को कह दिया है। राहत कार्य के लिए टीमें तैयार हैं। आगरा में भी मंगलवार को जलस्‍तर 486.5 फीट पर पहुंच गया है। यहां लो फ्लड लेवल 495 फीट पर है। आगरा में अभी खतरे जैसी बात नहीं है लेकिन मथुरा में एहतियात बरती जा रही है।

शिवपाल को झटका दे मानिक हुए भाजपाई

सपा के कद्दावर नेता रहे और वर्तमान में प्रसपा के नेता पूर्व विधायक मानिक चंद यादव ने केसरिया ध्‍वज थाम लिया है। उन्होंने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पिछले दिनों किशनी के चेयरमैन अनिल मिश्रा ने बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। वह आगरा मंडल में बसपा के एकमात्र नगर पंचायत अध्यक्ष थे।

जन्‍माष्‍टमी उत्‍सव में आ सकते हैं सीएम

मथुरा के प्रसिद्ध जन्‍माष्‍टमी उत्‍सव में भाग लेने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ आ सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को आईजी ए सतीश गणेश, डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र और विप्रा के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी तक के मार्ग का भी दौरा किया।  

chat bot
आपका साथी