Top Agra News of the Day 19th November 2019, सुदेवी को मिली भूमि, अनुष्‍का की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, बेहतर हुई आबोहवा

दैनिक जागरण के प्रयासों से गोभक्‍त सुदेवी को मिली भूमि। पूर्व केंद्रीय जितिन प्रसाद ने कहा कांग्रेस छेड़ेगी आंदोलन। आगरा की आबोहवा हुई सामान्‍य।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:02 PM (IST)
Top Agra News of the Day 19th November 2019, सुदेवी को मिली भूमि, अनुष्‍का की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, बेहतर हुई आबोहवा
Top Agra News of the Day 19th November 2019, सुदेवी को मिली भूमि, अनुष्‍का की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, बेहतर हुई आबोहवा

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में मंगलवार, 19 नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

गोभक्‍त सुदेवी को मिली भूमि

पद्मश्री जर्मन गोभक्त इरिन फ्रेडरिक ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जाकर पूरी हुई है। इस मामले को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर प्रशासन ने गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए सुदेवी को मंगलवार को भूमि उपलब्‍ध कराई है। दरअसल गायों के अंतिम संस्‍कार के दौरान उठने वाली बदबू से समीपवर्ती किसान परेशान थे और अड़चन पैदा करते थे। एसडीएम ने गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए दो हजार वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर दी है। उन्होंने बताया कि इस स्थल को गो समाधि स्थल नाम दिया जाएगा।

अनुष्‍का का मामला कांग्रेस उठाएगी

प्रदेश सरकार के खिलाफ अब कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है। मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इसमें मैनपुरी के अनुष्का मामले को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। जितिन प्रसाद मैनपुरी में नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मृत मिली छात्रा के स्वजनों से मिलने मैनपुरी आए थे। जितिन प्रसाद ने कहा कि उप्र में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। अनुष्का प्रकरण में अन्याय हुआ है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर आदि सभी दस्तावेज उन्होंने ले लिए हैं। मामले में प्रियंका गांधी से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

लंबे समय के बाद प्रदूषण का स्‍तर घटा

दीपावली के बाद से उच्‍च स्‍तर पर चला आ रहा प्रदूषण अब घटकर सामान्‍य हुआ है। शनिवार से हवा चलने से धीरे-धीरे इसमें कमी आई और मंगलवार को यह सामान्‍य स्थिति में आ गया। ताजनगरी में मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 66 दर्ज किया गया। तीन दिन से एक्यूआइ के संतोषजनक स्थिति में चलने से वायु प्रदूषण से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर वायु गुणवत्ता अच्छी और 51-100 तक रहने पर संतोषजनक मानी जाती है।

chat bot
आपका साथी