Top Agra News of the Day 18th September 2019, भाजपा करती समान व्‍यवहार, कैंट पर काटा हाथ, शिक्षिका से दुष्‍कर्म

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि भाजपा नहीं करती बदले की राजनीति। कैंट पर यात्री के हाथ काटने से मची अफरातफरी। प्राइवेट स्‍कूल की शिक्षिका से करते रहे दुष्‍कर्म।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 08:49 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 08:49 PM (IST)
Top Agra News of the Day 18th September 2019, भाजपा करती समान व्‍यवहार, कैंट पर काटा हाथ, शिक्षिका से दुष्‍कर्म
Top Agra News of the Day 18th September 2019, भाजपा करती समान व्‍यवहार, कैंट पर काटा हाथ, शिक्षिका से दुष्‍कर्म

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में बुधवार, 18 सितंबर 2019 की शाम के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

फारुक की गिरफ्तारी नई धारा के तहत

ताजनगरी में रात्रि प्रवास के बाद डिप्‍टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को सुबह कहा कि भाजपा बदले की राजनीति नहीं करती, बल्कि अपना सिर्फ काम करती है। पूर्व मंत्री आजम खां पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर बदले की राजनीति के आरोप लगाए, जिसका खंडन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सबके साथ समान व्यवहार करती है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। जम्‍मू कश्‍मीर में फारूक अब्दुल्ला की गिरफ्तारी संविधान की नई धारा के तहत ही हुई है। इसमें सरकार किसी को भी कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं देती।

कैंट स्‍टेशन पर मची अफरातफरी

बुधवार दोपहर आगरा कैंट स्‍टेशन पर अफरातफरी मच गई। कर्नाटक एक्‍सप्रेस से उतरकर एक यात्री ने वीआइपी वेटिंग रूम की तरफ कांच से अपना हाथ काट लिया। खून की धार बहती देख दूसरे यात्रियों की चीख निकल गई। शीशे का एक नुकीला टुकड़ा उसके हाथ में लगा हुआ था। हाथ खून से सन गए थे। कांच के टुकड़े को वो अपने पेट में घोंपने ही वाला था कि तभी रेलवे अधिकारी केके शर्मा ने तत्‍परता दिखाकर उसे रोक लिया। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम बलराम निवासी कर्नाटक बताया। उसके पास इसी नाम पते का आधार भी था। वह मानसिक विक्षिप्‍त बताया जा रहा है।

स्‍कूल में प्रिंसिपल करता रहा दुष्‍कर्म

फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक शिक्षिका के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। कई माह से प्राइवेट स्‍कूल में शिक्षिका का यौन उत्‍पीड़न प्रिंसिपल और शिक्षक कर रहे थे। शिक्षिका के नाबालिग होने के कारण मामला पोस्‍को एक्‍ट और दुष्‍कर्म में दर्ज किया गया है। शिक्षिका जब गर्भवती हुई तो उसके परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। इधर थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपित प्राचार्य फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।  

chat bot
आपका साथी