Top Agra News of the Day 18 November 2019, नाम बदलने वाली सरकार नाकाम, एमएलसी को गहमागहमी, हादसे में नोएडा के कारोबारी की मौत

सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर साधे जमकर निशाने। सुनील बंसल ने शिक्षकों को बताईं उपलब्धियां। नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 07:14 PM (IST)
Top Agra News of the Day 18 November 2019, नाम बदलने वाली सरकार नाकाम, एमएलसी को गहमागहमी, हादसे में नोएडा के कारोबारी की मौत
Top Agra News of the Day 18 November 2019, नाम बदलने वाली सरकार नाकाम, एमएलसी को गहमागहमी, हादसे में नोएडा के कारोबारी की मौत

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, 18 नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

केवल नाम बदलने का काम कर रही भाजपा सरकार

प्रदेश में सारी व्‍यवस्‍थाएं ध्‍वस्‍त पड़ी हैं। भाजपा प्रदेश में केवल नाम बदलने का काम कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को सीधे तौर पर सूबे की योगी सरकार को निशाने पर रखा। उन्‍होंने कहा कि नाम बदलने वाली सरकार काम कब करेगी, ये सवाल जनता पूछ रही है। वे सैनिक स्‍कूल मैनपुरी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में स्वास्थ्य से लेकर कानून व्यवस्था तक सब बदहाल है। सरकार कभी नाम बदलती है तो कभी नंबर।

एमएलसी चुनाव के लिए लगने लगा जोर

एक बार पुन: प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। स्नातक- शिक्षक विधान परिषद(एमएलसी) के चुनाव होने वाले हैं। इस सिलसिले में भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल सोमवार को आगरा आए। उन्‍होंने आरबीएस कॉलेज में आयोजित सभा में शिक्षकों को संबोधित किया। बंसल ने कहा भाजपा स्नातक- शिक्षक एमएलसी की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मतदाता सूची की भी समीक्षा की। इस दौरान स्नातक खंड से एटा से डॉ दिनेश वरिष्ठ व अलीगढ़ से मानवेन्द्र सिंह ने अपनी दावेदारी की। शिक्षकों से अपील की गई कि भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष में मतदान करें।

नोएडा का परिवार हादसे में घायल

नेशनल हाईवे नंबर 19 पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में नोएडा के कारोबारी की मौत हो गई, जबकि पत्‍नी और बच्‍चे घायल हो गए। नोएडा के सेक्टर 71 में 45-डी निवासी राजेश चौहान (40) पुत्र पदम सिंह प्लास्टिक के सामान का कारोबार करते थे। वह मूल रूप से मऊ शहर के रहने वाले थे। सोमवार सुबह वह मऊ से पत्नी पूनम, बच्चे देवांश, अक्षय और प्रांशु के साथ टोयोटा लिवा कार से नोएडा लौट रहे थे। कार राजेश ही चला रहे थे। मक्खनपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदुमयी गांव के पास कार पुलिया से टकरा गई। जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व तीनों बच्चे घायल हो गए।  

chat bot
आपका साथी