Top Agra News of the Day 15th November 2019, जुमे पर रहा हाई अलर्ट, अयोध्‍या मंदिर को सवा करोड़ की भेंट, आगरा स्‍मार्ट सिटी को अवार्ड

आगरा मंडल में अयोध्‍या फैसले के बाद शुक्रवार को भी बरती गई सतर्कता। गोवर्धन मंदिर देगा श्रीराम मंदिर निर्माण को सहयोग राशि। आगरा स्‍मार्ट सिटी को दो नेशनल अवार्ड।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 07:19 PM (IST)
Top Agra News of the Day 15th November 2019, जुमे पर रहा हाई अलर्ट, अयोध्‍या मंदिर को सवा करोड़ की भेंट, आगरा स्‍मार्ट सिटी को अवार्ड
Top Agra News of the Day 15th November 2019, जुमे पर रहा हाई अलर्ट, अयोध्‍या मंदिर को सवा करोड़ की भेंट, आगरा स्‍मार्ट सिटी को अवार्ड

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

जुमे की नमाज पर शहर में रही जबरदस्‍त चौकसी

अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आने के बाद से ताजनगरी में लगातार पुलिस-प्रशासन मुस्‍तैदी बरत रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते पूरे शहर में हाई अलर्ट रहा। खासतौर पर मस्जिदों के आसपास विशेष चौकसी रही। मुस्लिम बाहुल्‍य इलाकों में रैपिड एक्‍शन फोर्स को तैनात रखा गया। उधर मथुरा में भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

मंदिर निर्माण को सवा करोड़ भेंट की घोषणा

अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के भव्‍य मंदिर के निर्माण को गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर की ओर से सवा करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। यह जानकारी मंदिर रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण अगले पांच वर्ष में पूरा होने की संभावना है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, यह सभी आस्थावान लोगों की इच्छा है। हम सब इस सपने को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हैं।

आगरा स्‍मार्ट सिटी को दो अवार्ड

आगरा स्‍मार्ट सिटी के खाते में शुक्रवार को दो उपलब्धियां दर्ज हुई हैं। आगरा को को दो-दो राष्‍ट्रीय अवार्ड से नवाजा जा रहा है। शहर की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए ये पुरस्‍कार दिए जाएंगे। यह पुरस्‍कार ललित स्मार्ट सिटी अवार्ड्स और ग्लोबल स्मार्ट सिटीज़ फोरम' 2019 में होटल ललित नई दिल्ली में प्रदान किए जा रहे हैं।। वार्षिक स्‍मार्ट सिटीज के अंतर्गत आगरा स्‍मार्ट सिटी को बेस्‍ट सेफ्टी एंड सिक्‍योरिटी इनिशिएटिव ऑफ द ईयर एवं बेस्‍ट स्‍मार्ट हेल्‍थ इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवार्ड दिए जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी