Flight from Agra: ताजनगरी से चार शहरों के लिए शुरू होने वाली फ्लाइटों के लिए टिकट बुकिंग शुरू

Flight from Agra 28 मार्च से शुरू होंगी बेंगलुरु भोपाल लखनऊ और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने खेरिया हवाई अड्डे पर अपना स्टाफ भी तैनात कर दिया है। गोवा से आगरा के बीच एयर इंडिया अपनी फ्लाइट शुरू कर चुकी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:16 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:16 AM (IST)
Flight from Agra: ताजनगरी से चार शहरों के लिए शुरू होने वाली फ्लाइटों के लिए टिकट बुकिंग शुरू
बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ के साथ ही अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। 28 मार्च से देश के चार प्रमुख शहरों के बीच आगरा से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। इससे शहरवासी काफी उत्साहित हैं। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने खेरिया हवाई अड्डे पर अपना स्टाफ भी तैनात कर दिया है।

मार्च के आखिर में एयरलाइंस कंपनी इंडिगो बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ के साथ ही अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी के शेड्यूल के अनुसार, आगरा से लखनऊ के लिए दोपहर 2.50 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी, जोकि शाम 4.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ये फ्लाइट लखनऊ से आगरा के लिए सुबह 9 बजे चलेगी। जोकि पूर्वाह्न 10.45 बजे आगरा खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। बेंगलुरु से आगरा के लिए पूर्वाह्न 11.15 बजे फ्लाइट चलेगी जोकि दोपहर 1.40 बजे आएगी। आगरा से बेंगलुरु के लिए दोपहर 2.10 बजे जाएगी। जोकि शाम 4.45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार आगरा से भोपाल के लिए पूर्वाह्न 11.05 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी जोकि दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। दोपहर 12.55 बजे भोपाल से चलकर दोपहर 2.30 बजे आगरा आएगी। अहमदाबाद के लिए दोपहर 2.50 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। इधर, गोवा से आगरा के बीच एयर इंडिया अपनी फ्लाइट शुरू कर चुकी है। गोवा-आगरा-दिल्ली के बीच पहली उड़ान 23 जनवरी को आ चुकी है। शहरवासी अब आगरा से गोवा के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी