अागरा में यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, गोताखाेरों ने एक का शव किया बरामद

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में जवाहर पुल के नीचे की घटना। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कौशलपुर के रहने वाले थे तीनों दोस्त। तीनों दोस्त रविवार की शाम को अपने कुछ साथियों के साथ जवाहर पुल के पास यमुना किनारे घूमने गए थे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:18 AM (IST)
अागरा में यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, गोताखाेरों ने एक का शव किया बरामद
सोमवार सुबह यमुना में युवाओं की तलाश करते लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में साथियों के साथ यमुना तट के किनारे घूमने गए तीन दाेस्त नहाने के लिए नदी में उतर गए। गहरे पानी में जाने तीनों दोस्त उसमें डूब गए। साथियों द्वारा जानकारी देने पर स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने सोमवार की सुबह एक युवक का शव जवाहर पुल के पास से बरामद कर लिया। बाकी दो दोस्तों को तलाशने के प्रयास जारी हैं।

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के काैशलपुर निवासी गौरव 18 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र, प्रेम शरण 17 वर्ष, दलजीत और सुमित उर्फ कालू 18 वर्ष पुत्र जोगिंदर आपस में दोस्त हैं। एक ही मोहल्ले में रहते हैं। तीनों दोस्त रविवार की शाम को अपने कुछ साथियों के साथ जवाहर पुल के पास यमुना किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान तीनों दोस्तों ने यमुना में नहाने का मन बनाया। वह नदी में उतर गए। नदी में आगे पानी गहरा होने का तीनों काे अंदाजा नहीं था।

नदी में आगे जाते ही वह गहरे पानी में डूबने लगे।उनके शोर मचाने पर किनारे मौजूद साथियों ने बचाने का प्रयास किया। मगर, सफल नहीं होने पर उन्होंने भागकर इसकी जानकारी नदी के किनारे मौजूद अन्य लोगों को दी। तब तक तीनों दोस्त नदी में डूब चुके थे। जानकारी होने पर तीनाें दोस्तों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जवाहर पुल के नीचे जुट गएए। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर तीनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी। रात ज्यादा होने के चलते उनका पता नहीं लग सका।

सोमवार की सुबह से पीएसी के गोताखाेरों ने तीनों दोस्तों की तलाश दोबारा शुरू की। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला संजय कुमार त्यागी ने बताया गोताखोरों ने एक दोस्त सुमित उर्फ कालू का शव बरामद कर लिया। बाकी दोनों युवकों की तलाश जारी है। 

chat bot
आपका साथी