UP Panchayat Election 2021: आगरा में इस बार दो तो पिछली बार पांच निर्विरोध चुने गए थे ग्राम प्रधान

आगरा जनपद में इस बार बाह और पिनाहट में एक-एक ग्राम पंचायत पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। अब 688 ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद पर चुनाव होगा। 1608 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। इसके बाद 2597 पुरुष और 1834 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:05 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:05 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: आगरा में इस बार दो तो पिछली बार पांच निर्विरोध चुने गए थे ग्राम प्रधान
आगरा में पंचायत चुनाव से पहले ही दो ग्राम प्रधानों को निर्विरोध चुन लिया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रधान पद के लिए 4,431 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इस बार सिर्फ दो ग्राम पंचायतों पर ही निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में पांच प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। पिछली बार जिले में ग्राम प्रधान के 695 पद थे। इसमें से 690 पदों पर चुनाव हुए थे।

इस बार बाह और पिनाहट में एक-एक ग्राम पंचायत पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। अब 688 ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद पर चुनाव होगा। 1608 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। इसके बाद 2597 पुरुष और 1834 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बीते बुधवार को इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित हो गए हैं। इसके साथ ही गांव-गांव चुनाव प्रचार जोर पकड़ कर रहा है। प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांवों में चुनावी शोर गूंजने लगा है। मतदाताओं पर डोरे डाले जा रहे हैं। कुछ गांवों में सहमति के बाद कुछ प्रत्याशियों के नाम वापस कराए गए हैं। सबसे ज्यादा संघर्ष प्रधान पद प्रत्याशियों के लिए ही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 688 पदों के लिए 4431 प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। सबसे कड़ा मुकाबला एत्मादपुर ब्लाक में होने जा रहा है। यहां प्रधान पद के 47 पदों के लिए 480 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें 303 पुरुष और 177 महिला प्रत्याशी हैं। फतेहाबाद ब्लाक में सबसे अधिक ग्राम पंचायतों हैं। यहां की 70 ग्राम पंचायतों में 447 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम प्रत्याशी पिनाहट ब्लाक में हैं। यहां की 36 ग्राम पंचायतों में 177 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।

chat bot
आपका साथी