फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय से 16 पंखे खोल ले गए चोर

वनस्पति विज्ञान के कक्ष और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला से ले गए प्राचार्य ने थाने में दी तहरीर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:25 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:25 AM (IST)
फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय से 16 पंखे खोल ले गए चोर
फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय से 16 पंखे खोल ले गए चोर

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार रात चोरों ने कालेज की दीवार तोड़कर वनस्पति विज्ञान के कक्ष और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला से 16 पंखे चोरी कर लिए। कालेज की प्राचार्य डा. मनीषा ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है। फतेहाबाद के आगरा रोड पर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार चोरों ने दीवार काटकर प्रवेश किया। इसके बाद 16 पंखे उतारकर भाग निकले। सुबह इसकी जानकारी चौकीदार को हुई। इसके बाद पुलिस और प्राचार्य मौके पर पहुंचीं। प्राचार्य ने सुरक्षा बैठक के बाद थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 15 हजार रुपयों से भरा रिटायर्ड सैनिक का थैला ले भागा शातिर

जागरण टीम, आगरा। बैक से पेंशन लेकर लौट रहे रिटायर्ड सैनिक का शातिरों ने थैला उड़ा दिया। उसमें 15 हजार रुपये रखे थे। बाह के तिन्नेतपुरा गांव निवासी रामनरेश सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वे एसबीआर शाखा से पेंशन निकालने गए थे। 15 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे, कि रास्ते में किसी ने उनके कपड़ों पर गीला आटा फेंक दिया। इससे कपड़े खराब हो गए। बाह-बिजौली मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंचकर उन्होंने काउंटर पर थैला रखा और कपड़े साफ करने लगे। रामनरेश ने बताया कि पलक झपकते ही किसी ने उनका थैला उड़ा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। महिला के गले से छीना मंगलसूत्र

जागरण टीम, आगरा। तीर्थ बटेश्वर में सोमवार को पूजा अर्चना करने आई महिला का बदमाश ने मंगलसूत्र तोड़ लिया। अशोक नगर निवासी महिला सुमन देवी सोमवार को स्वजन के साथ पूजा करने बटेश्वर आई थी। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश महिला का मंगलसूत्र तोड़ ले गया। पीड़िता ने बटेश्वर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी