सैंया में दीवार काटकर फुटवियर की दुकान में चोरी

लाखों का माल उड़ा ले गए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 06:25 AM (IST)
सैंया में दीवार काटकर फुटवियर की दुकान में चोरी
सैंया में दीवार काटकर फुटवियर की दुकान में चोरी

जागरण टीम, आगरा। चोरों ने दीवार काटकर फुटवियर की दुकान से लाखों का माल उड़ा दिया। पुलिस का कहना है कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

सैंया कस्बा स्थित गड्ढा मार्केट में नेमीचंद फुटवियर की दुकान है। दुकान स्वामी नेमीचंद शुक्रवार को दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान की दीवार कटी हुई थी। सामान अस्त व्यस्त था। जानकारी पर अन्य व्यवसायियों में रोष उत्पन्न हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नेमीचंद के मुताबिक चोर दीवार काटकर घुसे और कई जोड़ी जूते-चप्पल समेत अन्य सामान व नकदी लेकर भाग निकले। चोरी गए माल की कीमत लाखों में बताई गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उन पर काम चल रहा है। खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपित पति गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जैतपुर पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को मुकुटपुरा गांव में प्रेमवती (32) पत्‍‌नी सुभाष का शव फंदे पर लटका मिला था। मायका पक्ष के लोगों ने पति पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग निकले थे। इस मामले में आरोपित सुभाष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। भैस बांधने के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल

जागरण टीम, आगरा। भैंस बांधने के विवाद में लाठी-डंडे चले। घटना में चार लोग घायल हो गए। बसई अरेला के गांव सुताहरी निवासी बच्चू सिंह का आरोप है कि पड़ोसी शिव सिंह उनकी जगह में जबरन भैंस बांध रहा था। इसके विरोध पर उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में बच्चू सिंह, उनका नाती भूपेंद्र, शिव सिंह व उनकी पत्‍‌नी शांति देवी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी