Water Supply in Agra: आज शाम को आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस टू के कई ब्लॉकों में नहीं होगी जलापूर्ति

Water Supply in Agra जल संस्थान की टीम भूमिगत जलाशय और पानी की टंकी की कराएगा सफाई। सोमवार शाम कालिंदी विहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठप रहेगी जलापूर्ति। शाम को लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 02:00 PM (IST)
Water Supply in Agra: आज शाम को आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस टू के कई ब्लॉकों में नहीं होगी जलापूर्ति
शाम को लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ट्रांस यमुना फेस 2 के कई ब्लॉकों में रविवार शाम को जलापूर्ति ठप रहेगी। जल संस्थान द्वारा 2 साल के बाद भूमिगत जलाशय और पानी की टंकी की सफाई कराई जाएगी यह कारण 12 घंटे तक चलेगा। इसके चलते सोमवार सुबह ही जलापूर्ति होगी। लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए जल संस्थान द्वारा टैंकरों से पानी भेजा जाएगा। उधर, सोमवार शाम कालिंदी विहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी। जल संस्थान की टीम भूमिगत जलाशय और पानी की टंकी की सफाई कर आएगा ।ऐसे में मंगलवार सुबह ही जलापूर्ति होगी।

ट्रांस यमुना कॉलोनी और कालिंदी विहार के कुछ क्षेत्रों में आए दिन गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच कराई गई तो पता चला कि भूमिगत जलाशय में सिल्ट जमा हो गई है । इसके चलते गंदा पानी पहुंचता है। जिसे देखते हुए जलाशय की सफाई कराने का निर्णय लिया गया। जल संस्थान के महाप्रबंधक आर एस यादव ने बताया कि रविवार सुबह ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस टू स्थित बी, एफ सहित अन्य ब्लॉकों में जलापूर्ति हुई लेकिन शाम को लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।

8 स्थानों पर हुए लीकेज

रविवार सुबह शहर के 8 स्थानों पर लीकेज हुए। इसमें प्रमुख रूप से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14, कमला नगर बी ब्लॉक , रामबाग रोड , बलकेश्वर रोड, जीवनी मंडी रोड, लोहा मंडी रोड, सिकंदरा से बोदला रोड शामिल है। 

chat bot
आपका साथी