आगरा में परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी

शाहगंज की फ्रेंड्स काॅलोनी में क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी का घर चोरों ने दिन-दहाड़े निशाना बना लिया। वहां से नकदी-जेवरात ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:34 PM (IST)
आगरा में परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी
खाली घर को चोरों ने दिनदहाड़े बनाया निशाना।

आगरा, जागरण संवाददाता। शाहगंज की फ्रेंड्स काॅलोनी में क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी का घर चोरों ने दिन-दहाड़े निशाना बना लिया। वहां से नकदी-जेवरात ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।

साकेत काॅलोनी के पास फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले विजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय परिवहन विभाग में एआरटीओ हैं। वर्तमान में वह एटा में तैनात हैं। उनकी वृद्ध मां मालती देवी यहां पर रहती हैं। मंगलवार को मालती देवी की बेटी-दामाद आगरा आए थे। सुबह 9:30 बजे वह बेटी-दामाद को ताजमहल दिखाने लेकर गई थीं। दोपहर 12:30 बजे लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा मिला, जबकि मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। चोर चहारदीवारी फांद कर अंदर आए थे। चोरों ने कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर उनमें रखा सारा सामान बाहर फेंक दिया था। तलाशी लेकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये व करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए थे। कमरे के फर्श पर खून के धब्बे भी मिले, जिससे आशंका है कि ताला तोड़ने के दौरान चोर घायल हुआ होगा। एआरटीओ द्वारा सूचना देने पर पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट व डाग स्क्वाॅड की टीम पहुंच गई। मगर, चोरों का सुराग नहीं मिल सका।

सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह के अनुसार चोरों का सुराग हासिल करने के लिए काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी