आगरा में पुलिसकर्मियों को दे गया चकमा, थाने से भाग निकला हरिद्वार का इनामी बदमाश

किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपित है वह। नाई की मंडी थाने में शौच को जाने के बाद हाथ धोने के बहाने भाग गया। पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:55 AM (IST)
आगरा में पुलिसकर्मियों को दे गया चकमा, थाने से भाग निकला हरिद्वार का इनामी बदमाश
आगरा पुलिस को चकमा देकर इनामी बदमाश भाग निकला।

आगरा, जागरण संवाददाता। हरिद्वार पुलिस का इनामी वांछित नाई की मंडी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रविवार तड़के वह थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। तब से पुलिस तलाश में लगी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हरिद्वार के शहर कोतवाली में नाई की मंडी निवासी रवि के खिलाफ किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है। किशोरी की बरामदगी के बाद उसके कोर्ट में बयान हो चुके हैं, लेकिन आरोपित अभी तक पकड़ा नहीं गया। उस पर हरिद्वार पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों हरिद्वार पुलिस की एक टीम ने यहां उसकी तलाश में दबिश दी। मगर, वह नहीं मिला। नाई की मंडी पुलिस ने शनिवार रात को रवि को गिरफ्तार कर लिया। रविवार तड़के चार बजे शौच के बहाने वह हवालात से बाहर निकला। पुलिसकर्मियों ने उसके हथकड़ी नहीं लगाई हुई थी। वह शौच करने के बाद हाथ धोने के बहाने भाग गया। पुलिसकर्मियों को जानकारी हुई, तब तक वह थाने से भाग चुका था। इसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि थाने से भागे आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके परिवार में केवल मां और दिव्यांग भाई है। अन्य किसी के संपर्क में नहीं है। आरोपित की गिरफ्तारी को टीमें बनाई गई हैं। हरिद्वार पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी