आगरा में ठेल लगाने वाले ने बोला हमला, आटो चालक और पुत्रों को मारे चाकू

एत्माद्दौला के कालिंदी विहार इलाके मेंं शुक्रवार सुबह की घटना। छोले-भटूरे की ठेल वाले का आटो चालक से जगह को लेकर हुआ था विवाद। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित को हिरासत में ले लिया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:28 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:28 PM (IST)
आगरा में ठेल लगाने वाले ने बोला हमला, आटो चालक और पुत्रों को मारे चाकू
आगरा में शुक्रवार सुबह जमकर चाकूबाजी हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में शुक्रवार सुबह को छाेले-भटूरे की ठेल लगाने वाले ने विवाद के बाद आटो चालक और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। चाकू से प्रहार करके आटो चालक समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित को हिरासत में ले लिया।

घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे की है। टेड़ी बगिया निवासी निसार आटो चलाता है। वह कालिंदी विहार में सीएनजी पंप के सामने आटो खड़ा करके पूडी-सब्जी खा रहा था। इसी दौरान कालिंदी विहार निवासी अंकुश अपनी छोले भटूरे की ठेल लगाने वहां पहुंचा। उसने निसार से आटो हटाने की कहा। अंकुश का कहना था कि जहां पर आटो खड़ा है, वह उसकी ठेल लगाने की जगह है। वहीं निसार का कहना था कि वह खाने के बाद आटो हटा लेगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया।

निसार और अंकुश के बीच हाथापाई होने लगी। इसकी जानकारी आटो चालक निसार के साथी ने फोन करके उसके स्वजन को दे दी। निसार के दोनों पुत्र कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने अंकुश के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साए अंकुश ने ठेल पर रखे चाकू को लेकर निसार और अन्य पर हमला बोल दिया। चाकू से प्रहार करके निसार और उसके दोनों पुत्र साहिल और आसिफ घायल हो गए। निसार की नाक में, साहिल की ठोड़ी और हाथ में जबकि आसिफ के पैर में चाकू लगा है। 

chat bot
आपका साथी