Braille Signage: ताजमहल में मिटते जा रहे हैं ब्रेल लिपि साइनेज के निशान, बदले जाने का काम शुरू

ताजमहल सहित प्रमुख स्मारकों के ब्रेल लिपि साइन बोर्ड हुए खराब। 2014 में ब्रेल लिपि साइनेज लगने की हुई थी शुरूआत। ताजमहल आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के जल्द बदले जाएंगे बोर्ड। दृष्टि दिव्यांग पर्यटकों को मिलेगा लाभ।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:33 PM (IST)
Braille Signage: ताजमहल में मिटते जा रहे हैं ब्रेल लिपि साइनेज के निशान, बदले जाने का काम शुरू
ताजमहल में दृष्टि दिव्‍यांगों के लिए लगा ब्रेल साइनेज।

आगरा, जितेंद्र सिंह। ताजमहल सहित जिले के प्रमुख स्मारकों में दृष्टि दिव्यांगों की सहायता के लिए लगाए गए ब्रेल लिपि साइनेज के अक्षर अब धीरे-धीरे मिटते जा रहे हैं। स्मारकों में इनके लगाने की शुरुआत 2014 में की गई थी। एल्यूमिनियम की पतली शीट पर प्रिंट होने के कारण इतने सालों में इसके निशान मिट गए हैं। जानकारी लगने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) हरकत में आया है। ब्रेल लिपि साइनेज बोर्ड प्रिंट कराए जा रहे हैं। इसके बाद स्मारकों में खराब हुए बोर्ड को बदला जाएगा और दिव्यांग पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। मंगलवार को ही एएसआइ आगरा सर्किल द्वारा ब्रेल लिपि में आगरा के प्रमुख स्मारक पुस्तक तैयार करा दृष्टि दिव्यांगों को सौगात दी गई थी।

ताजमहल सहित प्रमुख स्मारकों के ब्रेल लिपि साइनेज हुए खराब

ताजमहल सहित प्रमुख स्मारकों में दृष्टि दिव्यांगों के लिए ब्रेल लिपि बोर्ड 2014 से लगने शुरू हुए थे। एल्युमिनियम की पतली शीट पर प्रिंट होने के कारण इतने सालों में यह खराब हो गए हैं। दृष्टि दिव्यांगों को इसके स्पर्श से स्मारकों के इतिहास के बारे में पता चलता था।

ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के जल्द बदले जाएंगे ब्रेल लिपि बोर्ड

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि स्मारकों में 2014 से ब्रेल लिपि बोर्ड लगने शुरू हए थे। इस लिपि को प्रिंट करने की कुछ सीमाएं हैं। एल्यूमिनियम की पतली शीट पर ही ब्रेल लिपि को प्रिंट कर सकते हैं। क्योंकि उभरे हुए अक्षर होते हैं, जो समय के साथ डैमेज हो गए हैं। समय-समय पर संज्ञान में आने पर बदला जाता है। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के बोर्ड प्रिंटिंग स्टेज पर हैं। जल्द ही बदले जाएंगे।

कहां लगे हैं ब्रेल लिपि साइनेज

ब्रेल लिपि साइनेज लगने की शुरुआत 2014 में हुई थी। ताजमहल के फोरकोर्ट में रायल गेट के पास ब्रेल लिपि साइनेज लगाया गया था। इसके अलावा आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला और फतेहपुर सीकरी में ब्रेल लिपि साइनेज लगे हुए हैं।

दृष्टि दिव्यांग पर्यटकों को मिलेगा लाभ

ताजमहल सहित प्रमुख स्मारकों में ब्रेल लिपि के साइनेज खराब होने से दृष्टि दिव्यांग पर्यटक इनके इतिहास की जानकारी से रूबरू नहीं हो पा रहे थे। नए बोर्ड लगने से दृष्टि दिव्यांग पर्यटक उंगलियों के स्पर्श से पढ़कर प्रमुख स्मारकों का इतिहास आसानी से जान पाएंगे।

chat bot
आपका साथी